Bihar Vidhansabha Chunav 2025: चुनाव आयोग इस साल अक्तूबर और नवंबर तक बिहार में विधानसभा चुनाव कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बिहार RJD, भाजपा गठबंधन समेत कई पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए रणनीतियां बनानी शुरू कर दी है। जातिगण समीकरण लगाकर लोगों को साधना शुरू कर दिया है। किसी पार्टी को अंदाजा भी नहीं होगी कि पीएम मोदी ने भी अब बिहार चुनाव में जनता को साधने का काम शुरू कर दिया।
पीएम मोदी इन दिनों 5 देशों की यात्रा पर हैं। फिलहाल वह त्रिनिदाद और टोबैगो देश में हैं। वहां पोर्ट ऑफ स्पेन शहर में लोगों ने पीएम के सामने पारंपरिक भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति दी। बस फिर क्या मौका मिलते ही पीएम ने वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा किया। कैप्शन भोजपुरी में लिखते हुए यूपी-बिहार का जिक्र किया। जिसकी गूंज बिहार चुनाव तक सुनाई पड़ी। इसके अलावा पीएम ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद को बिहार की बेटी भी बताया। साथ ही पीएम ने सोहारी पत्ताें पर डिनर करके बिहार से जुड़ाव दिखाया।
यह भी पढ़ें: बिहार में 2 करोड़ लोग हो सकते हैं वोटर लिस्ट से बाहर! रिव्यू के लिए मांगे जा रहे ये डॉक्यूमेंट
भोजपुरी में लिखा यह कैप्शन
पोर्ट ऑफ स्पेन शहर में लोगों ने ढोल-मजीरा बजाते हुए भोजपुरी चौताल प्रस्तुति की। पीएम मोदी ने ताली बजाकर लोगों का हौसला बढ़ाया। इस मौके की वीडियो साझा करते हुए पीएम ने लिखा, ‘एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव!, बहुत खुशी भइल कि पोर्ट ऑफ स्पेन में हम भोजपुरी चौताल प्रस्तुति के प्रदर्शन देखनी. त्रिनिदाद एंड टोबैगो आ भारत, खास करके पूर्वी यूपी आ बिहार के बीच के जुड़ाव उल्लेखनीय बा।’
प्रधानमंत्री कमला को बताया ‘बिहार की बेटी’
पीएम मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फ्रेंड्स, कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहा करते थे। कमला जी वहां जाकर भी आईं हैं। लोग इन्हें बिहार की बेटी मानते हैं। साथ ही सभा में मौजूद लोगों के ज्यादातर पूर्वज बिहार से ही आए हैं। कहा कि बिहार की बिरासत भारत के साथ ही दुनिय का भी गौरव है। लोकतंत्र हो, राजनीति हो, कूटनीति हो, हायक एजुकेशन हो, बिहार ने सदियों पहले ऐसे अनेक विषयों में दुनिया को नई दिशा दिखाई थी। मुझे विश्वास है कि 21वीं सदी की दुनिया के लिए भी बिहार की धरती से नई प्रेरणाएं और नए अवसर निकलेंगे।
बिहार के सोहारी पत्ते पर किया डिनर
पीएम मोदी ने गुरुवार रात वहां की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित डिनर में शामिल हुए। इस दौरान सभी को सोहारी पत्ते पर भोजन पसोरा गया। ‘सोहारी’ शब्द भोजपुरी भाषा से लिया गया है। जिसका अर्थ है “देवताओं के लिए भोजन।” यह शब्द घी से सनी चपटी रोटी (रोटी) को दर्शाता है। पीएम मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी तस्वीरें साझा कीं।
कैरेबियन देश में करीब आधी आबादी भारतीय
विदेश मंत्रालय के डाटा के अनुसार, त्रिनिदाद एंड टोबैगो में करीब 13 लाख लोग रहते हैं। इनमें से करीब 45 फीसदी लोग भारतीय मूल के हैं। 45 प्रतिशत लोगों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के भोजपुरी भाषी जिलों जैसे छपरा, आरा, बलिया, सीवान, गोपालगंज, बनारस, आज़मगढ़ के मूल निवासी हैं।
यह भी पढ़ें: क्या बिहार में वोटबंदी की कोशिश कर रही BJP? देखें क्या कहती है News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
37 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
3 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
4 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
4 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
5 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines