PM Modi Blessings To Pyaari Si Gudiya In Telangana Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में रैली के दौरान एक छोटी बच्ची को आशीर्वाद दिया। बच्ची को आशीर्वाद देने वाला पीएम मोदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में पीएम मोदी मंच पर, जबकि छोटी बच्ची सभा में अपने पिता की गोद में दिख रही है।
रैली में अपने पिता की गोद में मौजूद बच्ची को आशीर्वाद देते हुए पीएम मोदी ने हवा में हाथ हिलाया और कहा कि प्यारी सी गुड़िया को मेरा बहुत बहुत आशीर्वाद। इसके बाद उन्होंने तेलुगु में ‘ना कुटुम्भ सभ्युल्लारा’ कहा, जिसका हिंदी में अर्थ होता है, मेरे परिवार के सदस्यों।
पीएम मोदी ने रविवार को तेलंगाना में उच्च शिक्षा, सड़क, रेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 13,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। कई विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने महबूबनगर में एक रोड शो किया।
पीएम मोदी ने अपने तेलंगाना दौरे के दौरान सभा में कहा कि 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की ये परियोजनाएं राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस दोनों पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार और कमीशन के लिए जानी जाती है। दोनों पार्टियां परिवार से संचालित होती है, जिसने तेलंगाना की प्रगति को रोक दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना की सरकार एक कार है लेकिन स्टीयरिंग व्हील किसी और के हाथ में है। कांग्रेस और बीआरएस, दोनों परिवार संचालित पार्टियां अपने भ्रष्टाचार और कमीशन के लिए जानी जाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग अपनी पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाते हैं, जहां शीर्ष पदों पर परिवार के सदस्य या उनके सहयोगी बैठे होते हैं।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
12 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
13 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines