हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

PM Modi Birthday: सिर्फ चीता ही नहीं, जन्मदिन पर व्यस्त कार्यक्रम के बीच इस पॉलिसी को लॉन्च करेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। उनका जन्मदिन पर व्यस्त कार्यक्रम है। वह इस दिन वन्यजीव और पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, कौशल और युवा विकास और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे से संबंधित चार विविध कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भाषण देंगे।

पीएम मोदी शनिवार सुबह मध्य प्रदेश में कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को छोड़ा जाएगा। इसके बाद वह कराहल, श्योपुर में महिला एसएचजी सदस्यों के साथ एक स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आईटीआई के छात्रों के पहले दीक्षांत समारोह में भी छात्रों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 40 लाख छात्र शामिल होंगे।

अभी पढ़ें – मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देश के इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

विज्ञापन

शाम को वह राष्ट्रीय रसद नीति का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य रसद लागत को 8% तक कम करना है। यह लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा। इसका उद्देश्य भारत को बढ़ी हुई आर्थिक गतिविधियों के साथ लॉजिस्टिक्स हब बनाना और 2030 तक वैश्विक बेंचमार्क हासिल करना है।

क्या है नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी
राष्ट्रीय रसद नीति केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और प्रमुख नियामकों की भूमिकाओं को स्पष्ट करेगी। यह सिंगल-विंडो ई-लॉजिस्टिक्स बाजार बनाएगा। साथ ही रोजगार, कौशल, मध्यम और छोटे उद्यमों को प्रतिस्पर्धी बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। नीति के मसौदे के अनुसार, सरकार सभी लॉजिस्टिक्स और व्यापार सुविधा मामलों के लिए सिंगल पॉइंट ऑफ रेफरेंस बनाएगी, जिससे लॉजिस्टिक्स सेक्टर की लागत पांच साल में 10 फीसदी तक कम हो जाएगी। लॉजिस्टिक्स सेक्टर जीडीपी का 13-14 फीसदी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मैरिटल रेप : बीवी ने कहा ‘नो’ तो नो मीन्स नो !

प्रधानमंत्री श्योपुर के कराहल में आयोजित किए जा रहे एसएचजी सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत बढ़ावा देने वाली हजारों महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों / सामुदायिक संसाधन से जुड़े लोगों की उपस्थिति देखी जाएगी।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पीएम कौशल विकास योजना के तहत चार विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) कौशल केंद्रों का भी उद्घाटन करेंगे। डीएवाई-एनआरएलएम का लक्ष्य ग्रामीण गरीब परिवारों को चरणबद्ध तरीके से स्वयं सहायता समूहों में शामिल करना और उनकी आजीविका में बढ़ोतरी करना है।

अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola