PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नॉर्थ-ईस्ट के पहले AIIMS का उद्घाटन किया। बता दें कि प्रधानमंत्री ने छह साल पहले यानी मई 2017 में AIIMS गुवाहाटी की आधारशिला रखी थी। AIIMS गुवाहाटी को 1,120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है।
एम्स गुवाहाटी के जरिए पूरे पूर्वोत्तर के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। AIIMS गुवाहाटी में हर साल 100 एमबीबीएस के छात्रों के सलाना प्रवेश की क्षमता भी होगी। ये अस्पताल बेहतर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में नलबाड़ी मेडिकल कॉलेज, नागांव मेडिकल कॉलेज और कोकराझार मेडिकल कॉलेज सहित तीन मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन किया।
इस मौके पर मौजूद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं असम के लोगों को बताना चाहता हूं कि आज हमने 1.10 करोड़ आयुष्मान भारत कार्ड बनाए हैं और अगले डेढ़ महीने में हम 3.3 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड बनाकर देंगे। इसकी मदद से हर व्यक्ति बिना किसी भुगतान के एम्स, सरकारी मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पताल में प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकता है।
गुवाहाटी हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
दोपहर लगभग 2:15 बजे प्रधानमंत्री गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह के कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम करीब 5 बजे प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक समारोह की अध्यक्षता करने के लिए गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वह 10,000 से अधिक बिहू नर्तकियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग बिहू कार्यक्रम देखेंगे।
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नामरूप में 500 टीपीडी मेन्थॉल प्लांट की स्थापना समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल की आधारशिला, रंग घर, शिवसागर के सौंदर्यीकरण के लिए शिलान्यास और पांच रेल परियोजनाएं शामिल हैं।
असम में आज मनाया जाएगा रोंगाली बिहू
असम में रोंगाली बिहू शुक्रवार को मनाया जाएगा। हर साल बोहाग (मध्य अप्रैल) महीने के पहले सप्ताह में मनाया जाने वाला रोंगाली या बोहाग बिहू असमिया नव वर्ष की शुरुआत करता है और समुदाय के बीच व्यापक रूप से मनाया जाता है।
असमिया वर्ष में तीन बार बिहू मनाते हैं, जो खेती के विशिष्ट चक्रों का प्रतीक है – जनवरी में भोगली या माघ बिहू, अप्रैल में बोहाग या रोंगाली बिहू और अक्टूबर में कोंगाली बिहू।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
32 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
38 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
46 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines