---विज्ञापन---

देश angle-right

स्वामी शताब्दी महोत्सव में अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, जानें महोत्सव में क्या है खास

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में हिस्सा लेने बुधवार शाम अहमदाबाद पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह महोत्सव अगले 1 माह तक चलेगा। इस महोत्सव में देश-विदेश से संत-महंतों और वीवीआईपी लोग शामिल हो रहे हैं। Prime Minister Narendra Modi participates in the inaugural function of Pramukh […]

---विज्ञापन---

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में हिस्सा लेने बुधवार शाम अहमदाबाद पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह महोत्सव अगले 1 माह तक चलेगा। इस महोत्सव में देश-विदेश से संत-महंतों और वीवीआईपी लोग शामिल हो रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

विदेशों से आए मेहमान

महोत्सव में अमेरिका, ब्रिटेन कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत अन्य देशों से लोग पहुंचे हैं। आज उदघाटन के बाद 15 दिसंबर से कोई भी व्यक्ति प्रमुख स्वामी नगर में बगैर किसी शुल्क के प्रवेश कर सकता है। महोत्सव में कई आकर्षण हैं जो जीवन निर्माण की प्रेरणा और लोगों को नैतिक-आध्यात्मिक जीवन का अवसर प्रदान करते हैं।

---विज्ञापन---

30 फूट ऊंची मूर्ति बनाई गई

शताब्दी समारोह को लेकर अहमदाबाद में भव्य तैयारियां की गई हैं। यह आयोजन बीएपीएस की ओर से अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड पर 600 एकड़ जगह में किया जा रहा है। 15 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रमुख स्वामी महाराज नगर बनाया गया है। जिसमें प्रमुख स्वामी महाराज की 30 फूट ऊंची मूर्ति बनाई गई है। नगर के भीतर अक्षरधाम मंदिर की झांकी भी तैयार की गई है ।

यह भी जानें 

  • बालनगरी का संचालन 6 से 7 हजार बच्चे करेंगे
  • प्रमुख स्वामी नगर में कुल दो सभा गृह बनाए गए
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को नारायण सभा गृह का उदघाटन करेंगे
  • सभा गृह में 21 परिषद 14 प्रोफेशनल और 7 एकेडेमिक परिषदें होंगी
  • 15 जनवरी को इसके समापन समारोह में पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे
  • 600 एकड़ में बना है प्रमुख स्वामी महाराजनगर
  • 80 हजार स्वयंसेवकों और हजारों संतों ने तैयार किया है
  • 250 से ज्यादा किसान और बिल्डरों ने जमीन उपलब्ध कराई

 

First published on: Dec 14, 2022 06:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola