77th Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों से देश की आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की अपील की है। पीएम मोदी ने शुक्रवार देर शाम ट्वीट कर ये अपील की। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई उर्जा भरी है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को इस साल ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन को नई ऊंचाई पर ले जाना है।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फराने के बाद सेल्फी लेने और उसे harghartiranga.com पर अपलोड करने की भी अपील की है। पीएम मोदी ने 2022 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत की थी। अभियान के तहत देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। लोगों ने घरों, कार्यालयों और सरकारी दफ्तरों पर भी तिरंगा फहराया गया था।
इस साल ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान की भी शुरुआत की
केंद्र सरकार की ओर से इस साल आजादी की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कैंपेन भी शुरू किया है। पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 103वें संस्करण यानी 30 जुलाई को ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का जिक्र किया था। बता दें कि इस कैंपेन के जरिए देश के वीरों को याद करते हुए अगल-अलग राज्यों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उनकी याद में ग्राम पंचायतों में स्मारक पट्टिकाएं लगाई जाएंगी।
शुक्रवार को भाजपा सांसदों ने दिल्ली में निकाली थी ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली
बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा सांसदों ने ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकाली थी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया था। बाइक रैली में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे समेत भाजपा के कई सांसद शामिल हुए थे। बाइक रैली इंडिया गेट के चारों ओर चक्कर लगाते हुए कर्तव्य पथ के रास्ते मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खत्म हुई थी।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
4 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
6 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
7 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
8 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
9 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
10 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
12 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
12 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines