PM Modi Appealed Youtubers Start Movement In Country: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूट्यूबर्स से एक अपील की। पीएम ने कहा कि स्वच्छता, डिजिटल भुगतान और वोकल फोर लाॅकल अभियान पर जागरूकता फैलाने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को जागरूक करो, एक आंदोलन शुरू करो। पीएम ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वे पिछले 15 सालों से यूट्यूब से जुड़े हुए हैं। पीएम ने 5 हजार से यूट्यूबर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली विषय सामग्री से इन सभी अभियानों को भी बल मिलेगा।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से मिली संतुष्टि
पीएम ने कहा कि मेरे चैनल पर हजारों वीडियो हैं लेकिन सबसे ज्यादा संतुष्टि मुझे तब हुई जब मैंने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मैंने छात्रों से परीक्षा के दौरान तनाव, अपेक्षा प्रबंधन और उत्पादकता जैसे विषयों पर बात की। पीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान पिछले 9 वर्षों में बड़ा अभियान बन गया है जिसमें हर कोई अपना अपनी प्रभावी भूमिका निभा रहा है। पीएम ने कहा कि इस अभियान का देश की मशहूर हस्तियों ने समर्थन किया। पीएम ने कहा कि यूट्यूबर्स ने स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बना दिया।
लोगों को डिजिटल भुगतान करना सिखाएं
पीएम ने कहा कि दूसरा विषय डिजिटल भुगतान से जुड़ा है। यूपीआई की सफलता के कारण आज दुनिया के डिजिटल भुगतान में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 46 फीसदी हो गई है। यानी दुनिया के 46 फीसदी डिजिटल भुगतान भारत में हो रहे हैं। आप सब लोग अपने वीडियो के माध्यम से सरल भाषा में देश के लोगों को डिजिटल भुगतान करना सिखाएं।
वोकल फोर लोकल को ऐसे दें बढ़ावा
पीएम ने आगे कहा कि तीसरा विषय वोकल फोर लोकल है। उन्होंने कहा कि भारत में बहुत सारे उत्पाद स्थानीय स्तर पर बनाए जाते हैं। हमारे देश में कारीगरों के पास अद्भूत कौशल है। उन्होंने यूट्यूबर्स से कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे ही उत्पादों से संबंधित वीडियो यूट्यूब पर साझा करें जिससे इन उत्पादों को बढ़ावा मिल सकेगा। इसके साथ ही भारत आर्थिक आधार पर भी समृद्ध होता चला जाएगा।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
8 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines