'साहिबजादों ने मुगलों की नींव हिला दी…' वीर बाल दिवस पर गरजे पीएम मोदी

Modi on Veer Bal Diwas: 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने भारत मंडपम में कार्यक्रम में बच्चों से संवाद किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से 20 बच्चों को सम्मानित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Modi On Veer Bal Diwas

Caption: Social Media

26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के मौके पर भारत मंडपम में शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस दौरान उन्होंने 10वें सिख गुरू गोबिंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं. वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया.

बच्चों से पीएम मोदी का संवाद

इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले बच्चों से संवाद भी किया. उन्होंने कहा कि साहिबजादे भारत के अदम्य साहस और वीरता का प्रतीक हैं. जिन्होंने क्रूर मुगल साम्राज्य के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े होकर धार्मिक कट्टरता और आतंक की नींव हिलाकर रख दी. पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात का संतोष होता है कि बीजेपी सरकार ने साहिबजादों की वीरता से प्रेरित होकर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का ऐलान किया था. पीएम मोदी ने कहा कि Gen Z और Gen Alpha ही देश को विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएंगे.

20 बच्चों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

बाल दिवस के मौके पर ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित 20 बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है. इन बच्चों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर जवानों को चाय-नाश्ता देने वाले फिरोजपुर के श्रवण सिंह भी शामिल हैं. 2 बच्चों को मृत्यु के बाद पुरस्कार दिया गया, इनमें तमिलनाडु की ब्योमा और बिहार के कमलेश कुमार का नाम शामिल है. उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति से पुरस्कार रिसीव किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ