हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग से लेकर पानी और खून तक... जानें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

PM Modi Address Nation: पाकिस्कान के खिलाफ भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए हमने भारतीय सशस्त्र बलों को पूरी छूट दे दी है। आज हर आतंकवादी और आतंकी संगठन हमारी बेटियों और बहनों की गरिमा और गौरव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के परिणामों को समझता है।

विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित।

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम 8 बजे देश को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वार की थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया। भारत का मत एकदम स्पष्ट है। टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते। साथ ही पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता। पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की 10 अहम बातें…

  • पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि ‘आतंक के खिलाफ भारत का अभियान सिर्फ स्थगित हुआ है, बंद नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं फिर दोहरा रहा हूं, हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है, आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है।  पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ दुनिया को भी स्पष्ट किया कि ‘अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद और पीओके पर ही होगी।

  • पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकी की कार्रवाई में साथ देने की बजाय भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने हमारे कॉलेज, स्कूल, गुरुद्वारों और सामान्य नागरिकों के घरों को निशाना बनाया, हमारे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन इसमें भी खुद पाकिस्तान बेनकाब हो गया। दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलें तिनके की तरह बिखर गईं। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हर हमले को हवा में नाकाम कर दिया।
  • भारत ने पहले 3 दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया जिसका उसे अंदाजा नहीं था। इसके बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा। इसके बाद पाकिस्तान दुनियाभर में तनाव कम करने के लिए मदद मांगने लगा। तब तक हम आतंकवाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर तबाह कर चुके थे, आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था। पाकिस्तान के सीने में बसाने गए आतंक के अड्डों को हम खंडहर बना चुके थे। इसलिए पाकिस्तान की ओर से जब गुहार लगाई कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा तो भारत ने भी उस पर विचार किया।
  • भारत के ड्रोन्स और मिसाइलों ने सटीकता के साथ हमला किया। पाकिस्तानी वायुसेना के उन एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिन पर पाकिस्तान को बहुत घमंड था। भारत ने पहले तीन दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था। भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा और बुरी तरह पिटने के बाद 10 मई के दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे DGMO को संपर्क किया।
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया। आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है, लेकिन जब देश एकजुट होता है, नेशन फर्स्ट की भावना से भरा होता है, राष्ट्र सर्वोपरि होता है, तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं। परिणाम लाकर दिखाए जाते हैं।
  • निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है। टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, एक बेहतर दुनिया की गारंटी है।
  • पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार, जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा। भारत का मत एकदम स्पष्ट है- टेरर और टॉक, टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते। पानी और खून भी एकसाथ नहीं बह सकता।
  • न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। ठिकानों पर भारत सटीक प्रहार करेगा। भारत पर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जएगा। हम अपनी शर्तों पर जवाब देंगे। आतंक की हर जड़ पर प्रहार करेंगे। हम आतंक की सरपरस्त सरकार अलग-अलग नहीं देखेंगे। जब आतंकियों को विदाई देने आर्मी अफसर उमड़ पड़े थे, तब पाकिस्तान का घिनौना सच पूरी दुनिया ने देखा।
  • स्टेट टेररिज्म का ये बहुत बड़ा सबूत है। हम भारत को बचाने के लिए निर्णायक कदम उठाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर ने नया आयाम जोड़ा है। न्यू एज वॉरफेयर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मेड इन इंडिया की प्रमाणिकता सिद्ध हुई है। 21वीं सदी के वॉरफेयर में मेड इन इंडिया का समय आ चुका है। हम सभी का एकजुट रहना, हमारी एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
  • आज विश्व समुदाय को कहूंगा, हमारी घोषित नीति रहेगी। अगर पाकिस्तान पर बात होगी तो टेररिज्म पर ही होगी। पीओके पर ही बात होगी। आज बुद्ध पूर्णिमा है। उन्होंने हमें शांति का मार्ग दिखाया। इसका मार्ग भी शक्ति से जाता है। हर भारतीय शांति से जी सके। इसके लिए भारत का शक्तिशाली रहना जरूरी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola