PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी का आज जन्मदिन है. आज वे 75 साल के हो जाएंगे. पीएम का जन्मदिन कोई व्यक्तिगत अवसर नहीं होता, ये ऐसा दिन होता है जब पूरा देश उन्हें बधाई देता है और अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करता है. इस बार वे अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के धार जाने वाले हैं. यहां वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं. उनकी उपलब्धियों के बारे में तो हर कोई जानता है मगर क्या आप उनकी सैलरी के बारे में जानते हैं? चलिए जानते हैं.
कितना कमाते हैं पीएम मोदी?
बहुत से लोगों का सोचना है कि पीएम की सैलरी बहुत ज्यादा होती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. हर पद के लिए निर्धारित तन्खवाह होती है, जो उस पद पर बैठे शख्स को दी जाती है. पीएम मोदी की प्रति माह सैलरी 1,66,000.00 रुपये हैं.
अगर सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक देखें तो उनकी सैलरी का स्ट्रक्चर इस प्रकार हैं-
- बेसिक सैलरी- 50000 रुपये.
- आबकारी भत्ता- 3000 रुपये.
- (Daily Allowance)दैनिक भत्ता- 62000 रुपये और निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 45000 रुपये प्रति माह.
इन सभी को जोड़कर देखा जाए तो उन्हें प्रति महीने 1,66,000.00 रुपये की सैलरी मिलती है. इस तरह उनकी सालाना इंकम 19,92,000.00 हो जाती है.
ऐसा है उनका Yearly सैलरी स्ट्रक्चर
- पीएम मोदी की 1 दिन की सैलरी- 5,533.33 रुपये.
- पीएम मोदी की 1 सप्ताह की सैलरी- 38,733.33 रुपये.
- पीएम मोदी की 1 महीने की सैलरी- 1,66,000.00 रुपये.
- पीएम मोदी की 1 साल की सैलरी- 19,92,000.00 रुपये है.
PM Modi को मिलने वाली अन्य सुविधाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैलरी के अलावा भी केंद्र से कई सुविधाएं मिलती है. हालांकि, ये सिर्फ उनके लिए नहीं होती है, कोई भी पीएम पद पर होता है तो उन्हें कुछ अहम सुरक्षा सुविधाएं दी जाती है.
आधिकारिक घर- पीएम मोदी का आधिकारिक निवास 7, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली है.
SPG सुरक्षा- उनकी सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा समूह के कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता है, जो 24 घंटे उनके साथ मौजूद रहते हैं.
यात्रा सुविधा- कार्यस्थल से जुड़ी सभी देशी और विदेशी यात्राओं के लिए एयर इंडिया वन से मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है.
पेंशन- नौकरी समाप्त होने के बाद मुफ्त चिकित्सा सुविधा और आजीवन पेंशन दी जाती है.
कितनी है PM Modi की नेटवर्थ?
साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले दिए गए हलफनामे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल संपत्ति यानी Net Worth 3.02 करोड़ रुपये है. उस हलफनामे के मुताबिक, पीएम मोदी के पास उस समय केवल 52920 रुपये नकदी थी.
संबंधित खबरें
'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
21 mins agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज JDU-BSP की समीक्षा बैठकें, MLC चुनाव में प्रदर्शन की होगी समीक्षा
2 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
3 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
10 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
13 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
13 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
15 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines