PM Modi 100 Days Amit Shah PC: मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने का शोर पूरे देश में गूंज रहा है। वहीं आज पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन पर कई लोगों ने यह सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है? गृह मंत्री अमित शाह ने इसका जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के बड़े फैसलों का लेखा-जोखा पेश किया है।
15 देशों ने दिए सर्वोच्च पुरस्कार
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि आज पीएम मोदी का जन्मदिन है। आज से गांधी जयंती यानी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हमारे जैसे कई नेता देश भर के सभी जरूरतमंदों की सेवा में लगेंगे। मोदी जी एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। पिछले 10 सालों में 15 अलग-अलग देशों ने मोदी जी को सर्वोच्च पुरस्कार दिए। इससे मोदी के साथ-साथ देश का गौरव भी बढ़ा है।
यह भी पढ़े- PM Modi को मिला सबसे महंगा और सबसे सस्ता गिफ्ट कितने का? नीलामी आज से शुरू
15 लाख करोड़ की परियोजनाएं
गृह मंत्री का कहना है कि 60 साल में पहली बार भारत में राजनीतिक स्थिरता देखने को मिली है। इन 100 दिनों में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर में 3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट शामिल हैं। महाराष्ट्र के वाधवान में 76 हजार करोड़ रुपये की लागत से मेगा पोर्ट तैयार किया जा रहा है। 49 हजार करोड़ की लागत से 25 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। 50,600 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों को बढ़ाने का काम भी चल रहा है।
एयरपोर्ट और मेट्रो को मिली मंजूरी
मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अमित शाह ने बताया कि वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा, बिहार में बिहटा एयरपोर्ट, बेंगलुरु मेट्रो, पुणे मेट्रो और ठाणे इंटीग्रेटेड रिंग रोड मेट्रो समेत कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।
किसानों को क्या मिला?
अमित शाह ने बताया कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त में 9.5 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। अभी तक 12 करोड़ 33 लाख किसानों को 3 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
मिडिल क्लास को टैक्स से निजात
मोदी सरकार ने मिडिल क्लास फैमिली को भी खास सौगात दी है। गृह मंत्री के अनुसार 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। OROP का तीसरा संस्करण भी लागू कर दिया गया है। पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर दिए जाएंगे, जिसमें 1 करोड़ घर शहरी और 2 करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में होंगे।
युवाओं को मिली खास सौगात
मोदी 3.0 में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा हुई है। 5 साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को इसका फायदा मिलेगा। 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़े- मोदी 3.0 के 100 दिन कैसे बीते? जानें क्या बड़े फैसले लिए और किन मुद्दों पर बैकफुट पर आई सरकार
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
3 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
5 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
5 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
5 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
6 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
7 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines