PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024: केंद्र सरकार ने किसानों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाओं की शुरुआत की है, जिसमें किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, खेत की मिट्टी के लिए हेल्थ कार्ड दिए हैं. केंद्र सरकार ने देश के विकास के साथ साथ किसानों के विकास के लिए इन योजनाओं को शुरू किया है. इसी कड़ी में किसानों के हित के लिए ‘पीएम कुसुम सोलर सब्सिडी योजना’ लाई गई है. सभी किसान भाईयों को इस योजना के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वो इसका लाभ उठाने से वंचित ना रह जाएं.
पीएम कुसुम सोलर सब्सिडी योजना (PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024) के अंतर्गत किसान भाई अपने खेतों में सोलर पंप लगवा सकते हैं. इस योजना में किसानों को सरकार सोलर पंप लगवाने के लिए 90% की सब्सिडी दे रही है, इसमें किसानों को लागत का 10% खर्च करना होगा. ये योजना सरकार लगभग 35 लाख से ज्यादा किसानों के लिए लेकर आई है.
किसानों का क्या होगा फ़ायदा
इसके पहले चरण में सरकार डीजल पेट्रोल से चलने वाले 17.5 लाख पंपों का आधुनिकीकरण कर उन्हें सोलर पंप में बदलने जा रही है. इसका मतलब यह है कि जो किसान अब तक पेट्रोल और डीजल से चलने वाले सिंचाई पंपों का उपयोग कर रहे हैं, वे अब सौर ऊर्जा की मदद से अपने पंप चला सकेंगे. इससे उन्हें ईंधन और बिजली बिल के खर्च से मुक्ति मिलेगी और मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा.
ये भी पढ़ें… PM Kusum Yojana के नाम पर आपसे तो नहीं हुई धोखाधड़ी, फर्जी वेबसाइटों की ऐसे करें पहचान
कैसे उठाएं लाभ (पहला चरण)
पीएम कुसुम योजना का उठाने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkusum.mnre.gov.in पर जाएं.
यहां पर वेबसाइट खोलेंगे तो उसमें कई विकल्प नजर आएंगे.
इसमें से State Portal Link पर CLICK करें और अपना राज्य चुन लें.
राज्य पर CLICK करते ही आपके सामने एक नई विंडो खुलकर सामने आएगी.
इसमें सोलर पंप सब्सिडी योजना का आवेदन फॉर्म दिखेगा, इसपर CLICK करें.
फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई हो उसको ध्यानपूर्वक भर दें.
इसके बाद सबमिट का ऑप्शन दिखाई देगा, सबमिट करके रसीद प्रिंट कर लें.
दूसरा चरण
पहला चरण पूरा करने के बाद इसको जांचा जाएगा, अगर सब सही पाया गया तो इसके बाद जमीन का परीक्षण कराया जाएगा. परीक्षण होने के बाद सोलर पंप लगवाने के लिए आपको कुल लागत का 10% ही देना होगा.
ऐसे में अगर आवेदन के लिए कोई विंडो उपलब्ध नहीं है तो सरकार ने हर राज्य के लिए अलग पीएम कुसुम सोलर पोर्टल बनाया है. कृपया अपने राज्य पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें.
संबंधित खबरें
NEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
9 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
47 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
48 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
15 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines