केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना खासतौर पर गरीब किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए चलाई जाती है। किसान सम्मान निधि योजना इसी वित्तीय सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत एक पहल है। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 19वीं किस्त जारी की। किसान इस योजना के तहत आने वाली 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस योजना के तहत हर 3 महीने में किसानों को 2000 रुपए की सहायता दी जाती है।
20वीं किस्त का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जून 2025 में भुगतान किए जाने की संभावना बताई गई है। इस दूसरी किस्त के बाद अक्टूबर 2025 में साल की तीसरी किस्त मिलने की उम्मीद है। इस योजना के तहत कृषि भूमि के मालिक किसान लाभ के पात्र होंगे। इसके अलावा, सभी किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। आइए जानते हैं आप कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद यहां आपको New Farmer Registration पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको सबसे पहले आधार नंबर भरना होगा।
PM kisan Yojna
4. अब मोबाइल नंबर और अपना राज्य भरें।
5. इसके बाद कैप्चा कोर्ड फिल करें।
6. अब जो भी पेज खुलेगा वहां पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
इन बातों का रखें ध्यान
भूमि सत्यापन अधूरा- कई राज्यों ने अब फायदे के लिए भूमि सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। अधूरा सत्यापन के कारण आपकी किस्त रुक सकती है।
बैंक खाते से आधार नंबर लिंक न होना- यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो ट्रांजेक्शन नहीं होगा और पीएम किसान का पैसा आपको नहीं मिलेगा।
E-KYC पूरी न होना- पीएम किसान योजना का फायदा उठाने के लिए E-KYC जरूरी है। गलत या अधूरी KYC होने पर आपकी किस्त को रोक दी सकती है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें।
DBT सुविधा बंद होना- आपके खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सेवा एक्टिव न होने पर भी आपको पैसे नहीं मिलेंगे।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
6 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
10 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
11 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines