भारत सरकार द्वारा शुरू की कई योजनाएं किसानों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं, जिससे उन्हें वित्तीय सहायता मिल सके। किसान सम्मान निधि योजना इसी वित्तीय सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत एक पहल है। देश की आधी से ज्यादा आबादी आज भी खेती के जरिए अपना जीवन यापन करती है। सरकार देश के किसानों के हितों का भी खास ध्यान रखती है और किसानों के लिए भी अलग-अलग तरह की योजनाएं लेकर आती है। आइए जानते हैं कि किसान योजना में किस उम्र तक के किसान आवेदन कर सकते हैं?
क्या होनी चाहिए उम्र?
बता दें कि सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को हर साल 6000 रुपये का फायदा मिलता है। इस योजना को लेकर किसानों के मन में ये सवाल रहता है कि किसान योजना में कितनी उम्र तक के किसानों को आवेदन करने की अनुमति है? सरकार की ओर से क्या इसमें आवेदन करने के लिए कोई ऐज लिमिट भी तय की गई है? बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 18 साल से कम उम्र के किसी भी किसान को फायदा नहीं दिया जाएगा। वहीं, अधिकतम लिमिट की बात की जाए तो योजना में उम्र के लिए अधिकतम लिमिट तय नहीं की गई है, यानी की 18 साल से ऊपर के सभी किसान इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: कहीं गलती तो नहीं कर दी! सस्ते प्लॉट के लिए आपने क्या चुना पेमेंट का ऑप्शन?
किसे मिलेगा फायदा
सरकार की ओर से पीएम किसान योजना का फायदा उठाने के लिए योग्यता तय की गई है। योजना में तय की गई योग्यता के तहत उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिल सकता है, जिनके पास खेती के लिए जमीन है। किराए पर खेती कर रहे. किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर कोई किसान किसी सरकारी नौकरी में है, तो भी उसे ये लाभ नहीं दिया जाएगा। वहीं, अगर वह पेंशन ले रहा है और उसकी पेंशन 10,000 रुपए से ज्यादा है या फिर वह इनकम टैक्स दे रहा है तो वह इस योजना के योग्य नहीं होगा।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
29 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
3 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
6 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines