PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। जिसमें सरकार पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त भेजती है। यह किस्त हर 4 महीने में जारी की जाती है। अब तक इन योजना में कुल 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। इस योजना में किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। किसानों का 19वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
फरवरी में जारी होगी अगली किस्त
पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में मंच से किसानों की किस्त का ऐलान किया था। इस बार पीएम बिहार से किसान योजना की 19वीं किस्त का ऐलान करने वाले हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, 24 फरवरी को किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा, क्योंकि इस दिन पीएम मोदी बिहार के भागलपुर जाएंगे। वहां से ही 19वीं किस्त जारी की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी लाभार्थी किसानों से बात भी करेंगे।
ये भी पढ़ें: IRCTC Pay Later Service: जीरो पेमेंट में कैसे बुक करें टिकट? जानिए फुल प्रोसेस
किसानों के लिए e-KYC जरूरी
किसानों के खाते में सीधे तौर पर 24 फरवरी को किस्त की रकम आ सके, इसके लिए उनको पहले से ही e-KYC करा लेनी चाहिए। इसके लिए सरकार ने भी किसानों से अनुरोध किया है। जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का लाभ है लेना है, तो ईकेवाईसी करवाना जरूरी है। जिन किसानों की e-KYC नहीं होगी उनको किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है।
e-KYC के लिए किसान pmkisan.gov.in पर जाएं, वहां पर फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करने पर ई-केवाईसी का ऑप्शन दिखेगा। यहां पर अपना आधार नंबर डालें, उसके बाद फोन पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को डालकर सब्मिट कर दें।
ये भी पढ़ें: सावधान! PM Kisan Yojana के नाम पर ठगी, खाली हो सकता है बैंक खाता
संबंधित खबरें
'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
47 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines