PM Kisan Yojana: उत्तर प्रदेश से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सौगात देने जा रहे हैं। इस बार भी 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। योजना का लाभ ले रहे किसानों से बहुत पहले से ही अपने खाते की e-KYC कराने के लिए भी कह दिया गया था। अगर अभी तक आपने केवाईसी नहीं कराई है, तो इस बार आपकी किस्त की रकम रुक सकती है। हालांकि, किस्त रुकने का एकमात्र यही कारण नहीं है। ऐसी कई और वजह हैं जिनके चलते किसानों के खाते में पैसे नहीं आएंगे।
किस्त न आने की कई वजह
किस्ता जारी होने के बाद भी जिन किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की किस्त नहीं दिख रही है, तो समझ जाइये कि आपके खाते में कोई कमी रह गई है। दरअसल, किसानों को हर बार अपने खाते की e-KYC कराना जरूरी होता है। अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो KYC करा लें।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Scheme: 20वीं किस्त पर सामने आया ताजा अपडेट, जानें किसे नहीं मिलेगा फायदा
जमीन का वेरिफिकेशन
किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपनी जमीन का ब्योरा देना होता है। वहीं, जिन लोगों ने जमीन का वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनकी इस बार किस्त रोकी जा सकती है। इसके लिए भी योजना की आधिकारिक साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जा सकते हैं। इसके अलावा, किसानों के बैंक खाते से आपका आधार लिंक न हो। ऐसी स्थिति में भी किस्त नहीं मिल पाएगी। इसके साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सर्विस एक्टिव नहीं कराई है तो इस स्थिति में भी पैसे रुक सकते हैं।
कहां मिलेगा समस्या का समाधान?
योजना से जुड़ी किसी भी समस्या का जवाब पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 पर फोन कर सकते हैं। या फिर वेबसाइट पर Kisan-eMitra पर भी जा सकते हैं। यहां पर अपनी समस्या के बारे में लिखकर और बोलकर बता सकते हैं। दोनों तरह से यहां पर किसानों के सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की 20वीं किस्त से पहले इन 4 बातों का रखें ध्यान, हर समस्या का समाधान
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
52 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
3 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
7 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
8 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines