PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं का वेट करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। 24 फरवरी 2025 को दोपहर 2 बजे पीएम मोदी बिहार के भागलपुर से किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस योजना के तहत 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इन किसानों के खातों में कुल मिलाकर 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी। किस्त के रूप में पात्र किसानों को 2 हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है। अभी तक कुल 18 किस्तें जारी हो चुकी हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी किसान हैं, जो इस 19वीं किस्त का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे। इसके पीछे एक खास वजह है।
इनको नहीं मिलेगी राशि
- पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त से वे सभी किसान वंचित रह सकते हैं, जिन्होंने अभी तक भू-सत्यापन नहीं कराया है।
- वहीं, उन किसानों को भी लाभ नहीं मिलेगा, जिनकी ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है। इसके लिए अपनी निकटतम सीएचसी सेंटर या फिर इस योजना की आधिकारिक बेवसाइट pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करा सकते हैं। अगर आपने अभी तक ये काम नहीं कराया होगा तो इस बार आप 19वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे।
- तीसरे वो किसान भी इस लाभ से वंचित हो जाएंगे, जिन्होंने आधार लिंक नहीं कराया है। इसके लिए किसानों को बैंक में जाकर खाते से अपने आधार को लिंक कराना होगा। इसके साथ ही खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन होना आवश्यक है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो किस्त से वंचित रह सकते हैं।
भागलपुर से राशि जारी करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी बिहार के भागलपुर से 19वीं किस्त को जारी करेंगे। इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त ट्रांसफर करेंगे।
वर्चुअली विधायक और सांसदों से होगा संवाद
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भागलपुर में होने वाले इस आयोजन को ब्लॉक, ग्राम स्तर पर भी वर्चुअली दिखाया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी किसान और सोशल मीडिया साइट्स पर भी किया जाएगा। देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी कार्यक्रम को दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम से राज्यों के कृषि मंत्री और विधायक व सांसद वर्चुअली जुड़ेंगे।
इस लिंक से कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि दोपहर दो बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम के वेबकास्ट से आप (https://pmindiawebcast.nic.in/.) इस लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
5 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
5 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
7 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
10 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
10 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines