PM Kisan 19th Installment e-KYC: अगर आप एक किसान हैं तो भारत सरकार की लाभकारी और कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है। इसके तहत उन्हें हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। योजना से जुड़े किसानों को यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। इनमें से एक काम है ई-केवाईसी। अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इस काम को जरूर करवा लें, वरना आप 19वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आइए जानते हैं आप ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं…
जल्द जारी होगी 19वीं किस्त
18वीं किस्त जारी हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और देशभर के करोड़ों किसान अब 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, भारत सरकार इस योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी, 2025 को जारी करेगी। वहीं, देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से इस योजना का लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार इन किसानों के प्रति सख्त है। इस कारण योजना में सरकार ने ई-केवाईसी और भू सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
वैसे किसान जिन्होंने इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है, उनको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन किसानों ने ये दोनों जरूरी कार्य करा लिए हैं, उनके खाते में अगली किस्त के पैसे आएंगे। ऐसे में 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये दोनों चीजें ठीक करा लेनी चाहिए।
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-
ऑफलाइन तरीका
अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है और आप इसे ऑफलाइन तरीके से करवाना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर जाना होता है। जहां पर आपके बायोमेट्रिक लिए जाएंगे और फिर ई-केवाईसी की जाएगी।
ई-केवाईसी करवाने का ऑनलाइन तरीका भी है, इसमें आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको यहां पर दिए हुए ‘ई-केवाईसी’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर लाभार्थी को अपना आधार नंबर यहां पर दर्ज करना होता है जिसके बाद आपको यहां पर दिए सर्च वाले बटन पर क्लिक करना है। अब आप देखेंगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज कर दें। अंत में सबमिट पर क्लिक करें और ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
6 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
7 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
8 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
9 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
11 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
11 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
13 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
13 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
14 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines