वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए ऐप लॉन्च किया है। वहीं इंटर्नशिप में अप्लाई करने की आखिरी डेट भी बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है। वित्त मंत्री ने ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को इस योजना से जुड़ने की अपील की है। तो आइए जानते हैं इस योजना का लाभ उठाने की चाहत रखने वाले अभ्यार्थी कहां और कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?
हर महीने मिलेंगे 5000 रुपए
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में रजिस्ट्रेशन करने वाले इंटर्न को न सिर्फ 12 महीने तक नई-नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें हर महीने 5,000 रुपए की राशि भी मिलेगी। इसके अलावा इंटर्नशिप करने वाले अभ्यार्थियों को 6,000 रुपए का वन टाइम ग्रांट भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 9 महीने 13 दिन, Baby Feet, नवजात जैसा शरीर…क्या सुनीता विलियम्स आज लेंगी नया ‘जन्म’?
कौन कर सकता है अप्लाई?
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में अप्लाई करने के लिए आवेदनकर्ता के पास 10वीं, 12वीं और ITI की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए और बी-फार्मा जैसे कोर्सों में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। 21-24 साल के युवा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही आवेदनकर्ता किसी कंपनी में फुल टाइम जॉब न करता हो और भारत का नागरिक होना चाहिए।
कैसे करें अप्लाई?
1. PM Internship Scheme के ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
2. अब रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें, जिससे नया पेज खुल जाएगा।
3. रजिस्ट्रेशन की सारी डिटेल्स चेक करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
4. आवेदन की जानकारी के अनुसार आपका बायोडेटा तैयार हो जाएगा, जिससे आवेदनकर्ता 5 बार आवेदन कर सकता है।
5. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर लें और चाहें तो उसका प्रिंट निकालकर भी रख लें।
तीसरे राउंड की आखिरी तारीख
बता दें कि केंद्र सरकार ने 23 जुलाई को बजट में पीएम इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा की थी। इसका पहला राउंड 3 अक्टूबर 2024 को हुआ था, जिसमें 1.27 लाख से ज्यादा लोगों को इंटर्नशिप मिली थी। जनवरी 2025 में हुए दूसरे राउंड में 327 कंपनियों ने 1.18 लाख लोगों को इंटर्नशिप के मौके दिए। वहीं अब इस योजना का तीसरा राउंड है, जिसके रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स के भारतीय भाई को सता रहा किस बात का डर? नासा के वापसी मिशन पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
46 mins agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
2 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
4 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
5 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
14 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
15 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
16 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
17 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines