Pm Garib Kalyan Aanna Yojana Scheme Detail Chhattisgarh Assembly Election 2023: पीएम मोदी ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर दुर्ग में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया में लाॅकडाउन था तब हमारी सरकार ने देश के गरीबों के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी। इसी योजना के तहत आज भी आपको फ्री चावल और चने मिल रहे हैं। ये योजना दिसंबर में समाप्त हो रही थी लेकिन हम इसे अगले 5 सालों के लिए बढ़ा रहे हैं। आइये जानते हैं क्या है गरीब कल्याण अन्न योजना और कौन ले सकता है इसका लाभ?
बता दें कि इस योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने 17 दिसंबर 2016 को की थी। इसके बाद जब कोरोना संकट आया तो पीएम ने 7 जून 2021 को इसका विस्तार कर दिया। इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो दाल मिलती है। इसके अलावा प्रत्येक परिवार को 1 किलो साबुत चना भी दिया जाता है। इसके अतिरिक्त बीपीएल परिवारों को महीने में एक फ्री सिलेंडर भी दिया जाता है। कोविड के दौरान पीएम मोदी ने गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ का राहत पैकेज जारी किया था। कोरोना काल के दौरान सरकार ने 3 महीनों के लिए 20 करोड़ महिलाओं को 500रुपए प्रति माह दिए थे।
इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले सभी परिवारों को मिलता है। इसके अलावा अंत्योद अन्नयोजना वाले परिवार, विधवा, बीमार व्यक्ति, विकलांग, 60 साल से अधिक आयु के लोगों को, सिंगल मेन और सिंगल लेडी, भूमिहीन खेतीहर मजदूर, ग्रामीण कारीगर, शिल्पकार के अलावा सभी आदिम आदिवासी परिवार इस योजना के पात्र हैं। इसके अलावा रेहड़ी पटरी का काम करने वाले सभी लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
2 mins agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
4 mins agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines