भारत सरकार की आयुष्मान योजना देश के सभी लोगों के लिए नहीं है। सरकार ने इसके लिए कुछ एबिलिटी क्राइटेरिया तय किए हैं। लोग अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। कई लोग इसके लिए स्वास्थ्य बीमा भी लेते हैं ताकि स्वास्थ्य खराब होने पर आर्थिक सहायता मिल सके। लेकिन, हर किसी के पास इतना पैसा नहीं होता कि वह स्वास्थ्य बीमा करवा सके। ऐसे लोगों के लिए सरकार की ओर से आयुष्मान योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार 5 लाख रुपए तक का पूरा इलाज मुफ्त में मुहैया कराती है। देश में करोड़ों लोग इस सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि सभी लोग इस योजना के लिए योग्य नहीं हैं। सरकार ने इसके लिए कुछ योग्यता तय की हैं, जिसके आधार पर लोगों को लाभ मिलता है।
इन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का फायदा?
योजना में तय नियमों के अनुसार, जिन लोगों के पास 2 से 4 पहिया वाहन या मछली पकड़ने वाली नाव है, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते। इसके अलावा, जिनके पास खेती के लिए मैकेनिकल डिवाइस हैं, वे भी योग्य नहीं होंगे। साथ ही जिन लोगों के पास 50,000 रुपए या उससे ज्यादा की सीमा वाला किसान क्रेडिट कार्ड है, वे भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है। इसके अलावा, जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं या सरकार द्वारा चलाए जा रहे गैर-कृषि व्यवसायों में काम कर रहे हैं, वे भी इस योजना के लिए योग्य नहीं हैं। ये योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बनाई गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार में बनेगा पहला ग्रीनफील्ड हाई स्पीड एक्सप्रेसवे, जानें कौन से जिले होंगे कनेक्ट
जिन लोगों के पास खेती के लिए 5 एकड़ या उससे ज्यादा जमीन है, जिनके पास लैंडलाइन फोन है, जिनके पास पक्के घर हैं और जिनकी मासिक सैलरी 10,000 से ज्यादा है, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। अगर आप भी इनमें से किसी भी श्रेणी में आते हैं, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता की जांच करना जरूरी है।
किसे मिलेगा फायदा?
आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र लोगों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के आधार पर बांटा गया है। ग्रामीण क्षेत्र में अगर परिवार के पास पक्का मकान नहीं है और वह कच्चे मकान में रहता है। अनुसूचित जाति या जनजाति, परिवार में किसी व्यस्क यानी 16 से 59 साल का कोई न होने पर, दिव्यांग व्यक्ति, भूमिहीन मजदूर या दिहाड़ी मजदूर या बेरोजगार परिवार या बेसहारा परिवार और आदिवासी इसका फायदा उठा सकते हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में रेहड़ी, पटरी वाले, दिहाड़ी मजदूर, ड्राइवर और कंडक्टर, रिक्शा चलाने वाले, सफाई कर्मचारी, घरों में काम करने वाले और BPL कार्ड धारक इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Ganga Yamuna Expressway के बनने से लोगों को मिलेंगे कई फायदे, यूपी में बढ़ेगा कनेक्टिविटी नेटवर्क
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
29 mins ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
49 mins agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
57 mins ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
8 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
9 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
10 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
10 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
11 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines