PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब शहरी क्षेत्र के गरीबों को भी पक्का मकान मिलेगा। भागलपुर के आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब और मध्यम आय वर्ग के लोगों को दिवाली से पहले इसका आवेदन करना है। इस लाभ के लिए इच्छुक लोगों को वार्ड पार्षद, तहसीलदार और निगम कार्यालय में दिवाली से पहले 31 अक्टूबर तक आवेदन जमा करना है।
आवेदन के बाद तहसीलदार नए व पुराने आवेदनों की जांच करेंगे। इसके बाद सूची तैयार की जाएगी। इस योजना की शुरुआत साल 2015 में की गई थी और इसका पहला चरण दिसंबर 2024 में समाप्त होने वाला है। इस लाभ के लिए इच्छुक लोगों के पास अगर कागजात की कमी मिली तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
इन्हें दी गई जिम्मेदारी
बिहार के भागलपुर के लोगों के आवेदन के बाद जांच होगी। वित्तीय वर्ष 2017-18 में नगर निगम ने बेघर लोगों का सर्वे किया था। जिसके मुताबिक कुल 1226 लोगों के पास अपना घर नहीं था। इसी के आधार पर तहसीलदार सर्वे कर रहे हैं और फिर लाभार्थियों की नई सूची तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें : किम जोंग उन की बहन आखिर क्यों हुई गुस्सा? इन दो देशों को कह दिया पागल, कुत्ता
कागजात, जो हैं जरूरी
नगर निगम की रसीद, पारिवारिक जानकारी के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी , बैंक खाता, पीएचएच कार्ड, जमीन संबंधी केवाला, बंटवारानामा, खतियान, एलपीसी की फोटोकॉपी, आवेदक का आधार कार्ड, वंशावली की फोटोकॉपी व आवेदक का फोटो। अगर आवेदक के पास कागजात की कमी हुई तो आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : पहले दिया 25% बोनस, फिर नौकरी से निकाला, कंपनी के VP ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
इससे पहले दस सालों में नगर निगम ने तीन अलग-अलग फेज में 1660 लोगों का चयन किया था। पहले फेज में 383, दूसरे फेज में 353 और तीसरे फेज में 924 को चुना गया लेकिन 384 चयनित लोगों का आवंटन रद कर दिया गया। जांच में पता चला कि 51 में 216 लाभुकों ने संबंधित कागजात जमा नहीं किए थे।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
3 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
5 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
5 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
6 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
7 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
8 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines