PM Awas Yojana 2.0: योगी सरकार उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2 लागू करने जा रही है। इस योजना में निम्न आर्य वर्ग के साथ-साथ इस बार मध्यम आय वर्ग के लोगों को भी पात्र माना गया है। अपनी जमीन पर घर बनाने वालों को इस योजना के तहत 2.5 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। बुजुर्गों को 30,000 रुपये और विधवाओं और परित्यक्ता लोगों को 20,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इतना ही नहीं, 12 महीने में घर बनाने वालों को 10,000 रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।
योजना में क्या हुआ बदलाव?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना में बदलाव को लेकर मंजूरी दे दी है। कैबिनेट फैसले के अनुसार, योजना के पैसों से बने इन मकानों को 5 सालों तक बेचा नहीं जा सकता और न ही सकेगा किसी दूसरे शख्स के नाम पर ट्रांसफर किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी वह समाप्त हो चुकी है। सरकार फिर से प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लेकर आई है, जिसमें यह बदलाव किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में सस्ते अनाज लेने के लिए बनाए जा रहे राशन कार्ड, जानिए कैसे करें अप्लाई?
किस आय वर्ग को मिलेगा लाभ?
केंद्र सरकार ने 2015-16 से प्रधानमंत्री आवास योजना एक की शुरुआत की थी। जिसमें अब तीन वर्गों के लोग लाभ ले सकते हैं। दुर्बल आय वर्ग (EWS), जिनकी सालाना आय तीन लाख, निम्न आय वर्ग (LIG), सालाना आय तीन से छह लाख होनी चाहिए। वहीं इसमें अब मध्यम आय वर्ग को भी जोड़ दिया गया है। जिसमें सालाना आय 6 से 9 लाख रुपये तक होनी चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के इस दूसरे चरण में शहरी क्षेत्रों में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को एक अच्छा जीवन देना है।
कैसे करें आवेदन?
पीएम आवास योजना आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले www.pmay-urban.gov.in की साइट पर जाएं। यहां पर PMAY-U 2.0 पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भर दें। जिसमें आय, पता और दूसरे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। पूरी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सब्मिट कर दें। आवेदन करने के बाद पोर्टल पर स्टेटस को भी चेक किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 के लिए टेंट सिटी तैयार, IRCTC पर कैसे बुक करें कमरा? जानें प्रक्रिया
संबंधित खबरें
होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
54 mins agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
1 hr agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
2 hrs ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
5 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
5 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
6 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
9 hrs agoLIVE: 'CEC से मिलकर रहेंगे सांसद...' 5 घंटे से धरने पर राहुल गांधी
10 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines