Plane Crash Video Viral: सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश का वीडियो वायरल हुआ है। करीब 30000 फीट की ऊंचाई से एक प्लेन अचानक जमीन पर आ गिरा और टक्कर लगते ही जोरदार धमाके के बाद विमान ने आग पकड़ ली। हादसे में विमान में सवार पायलट और सह पायलट जिंदा जलकर मारे गए। लोगों ने विमान को पलटियां खाते हुए आसमान से जमीन पर गिरते देखा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हादसा अर्जेंटीना में हुआ और सैन फर्नांडो हवाई अड्डे के पास बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 क्रैश हुआ है।
विमान जमीन पर गिरते समय एक बिल्डिंग से भी टकराया। विमान एयरपोर्ट के पास जोस टेरी और चार्लिन के चौराहे के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में आग की लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई थी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को हादसास्थल से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया, क्योंकि विमान की टक्कर से बिल्डिंग और आस-पास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। कई घरों में आग की चिंगारियां गिरी और उनमें आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने इलाके को सील करके विमान में लगी आग पर काबू पाया।
कुछ लोगों ने किराये पर लिया था विमान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 का रजिस्ट्रेशन नंबर पंजीकरण LV-GOK पुंटा डेल एस्टे से आया था। इसे कुछ लोगों ने किराये पर लिया था, जिन्हें उरुग्वे जाना था। विमान उन लोगों को उरुग्वे के एक समुद्र तटीय शहर में छोड़कर वापस लौट रहा था कि अचानक पायलट ने कंट्रोल खो दिया और फिर विमान पलटियां खाते हुए जमीन की ओर जाने लगा। इससे पहले कि वह ATC से कॉन्टैक्ट कर पाता, विमान जमीन से टकरा गया।
हादसा विमान में टेक्निकल फॉल्ट के कारण हुआ होगा, लेकिन हादसे के कारणों का पता ब्लैक बॉक्स जांचने के बाद ही पता चल पाएगा। हादसे में मारे गए दोनों लोगों के अवशेष कब्जे में ले लिए हैं। जिस कंपनी का विमान था, उसके अधिकारी भी हादसास्थल पर पहुंचे। कंपनी के इंजीनियर्स भी विमान की चैकिंग करने पहुंचे, ताकि हादसे के कारण पता चल पाएं। हादसे में मारे गए पायलट और सह-पायलट की पहचान 35 वर्षीय अगस्टिन ओरफोर्ट और 44 वर्षीय मार्टिन फर्नांडीज लोजा के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
5 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
7 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
8 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines