Indian Airlines Flight 440 Crash Memoir: 20000 फीट की ऊंचाई से जहाज 500 मील की रफ्तार से नीचे आया, लेकिन लैंडिंग करते समय जहाज हाई टेंशन वाली बिजली की तारों से टकरा गया। टक्कर लगते ही जोरदार धमाका हुआ और जहाज आसमान में ही आग का गोला बना गया। इसके बाद लोगों ने खाली मैदान में जहाज का मलबा और पैसेंजरों की लाशें देखीं।
हादसे में 48 लोग जिंदा जलकर मर गए थे। मरने वालों में देश के 3 राजनेता और एक मशहूर बिजेसमैन शामिला था। हादसा आज से 51 साल पहले आज ही की तारीख में 31 मई 1973 को हुआ था। देश की राजधानी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर इंडियन एयरलाइंस के जहाज को क्रैश होते लोगों ने अपनी आंखों से देखा था। भारत के इतिहास का वह सबसे भीषण विमान हादसा था।
बोइंग प्लेन सारंगा हुआ था हादसे का शिकार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 440 ने बोइंग 737-200 प्लेन में उड़ान भरी थी और प्लेन का नाम सारंगा था। फ्लाइट मद्रास एयरपोर्ट, चेन्नई, तमिलनाडु से टेकऑफ हुई थी, जिसे नई दिल्ली के पालम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अब इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) पर लैंड होना था, लेकिन लैंडिंग के समय प्लेन धूल भरी आंधी और तूफान में फंस गया।
इससे पायलट बिजली की तारों को नहीं देख पाया और प्लेन उन तारों से टकरा गया। टक्कर लगते ही प्लेन में आग लग गई थी। हादसे की जांच हुई तो जांच करने वालों ने पाया कि पायलट निर्धारित ऊंचाई से ज्यादा नीचे आकर लैंडिंग कर रहा था। ऐसे में पायलट की गलती के कारण हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें:35000 फीट ऊंचाई, अचानक इंजन बंद हुआ और जहाज पलटियां खाते हुए समुद्र में समा गया, मारे गए 61 पैसेंजर्स
हादसे में मारे गए थे ये लोग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मारे गए लोगों में 4 पैसेंजर अमेरिका के, 3 ब्रिटेन के और एक यमन की महिला शामिल थी। देश के उस समय के लौह और इस्पात खान मंत्री मोहन कुमारमंगलम , लोकसभा सदस्य और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता के. बालधनयुथम, पूर्व राज्यसभा सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता देवकी गोपीदास और मशहूर बिजनेसमैन रघुनाथ रेड्डी काकानी शामिल थे।
यह भी पढ़ें:सुसाइड या हादसा…प्लेन के इंजन में युवक फंसा, मौके पर दम तोड़ा; सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर हुआ एक्सीडेंट
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
4 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
8 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines