'प्रधानमंत्री पद पर रहते PM मोदी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड', इंटरनेशनल सर्वे में दिखा सबूत

Piyush Goyal press conference PM modi most popular leader: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस में कारगिल दिवस, भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार (FTA) समझौते और पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता आदि मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कारगिल दिवस को भारत के गौरव का प्रतीक बताया, वहीं भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार (FTA) समझौते से होने वाले फायदों के बारे में भी गिनाया।

PM Modi most popular leader in the world
विज्ञापन

Piyush Goyal press conference PM modi most popular leader: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। बीते दिन पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर 4,078 दिन पूरे किए और वह जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार दूसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए। इंटरनेशनल सर्वे में भी पीएम मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में दिखाया है।

विज्ञापन

इससे यह साबित होता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। वह राष्ट्र के हित में, भारत के लोगों के हित में काम कर रहे हैं। दुनियाभर में उन्होंने जो प्रतिष्ठा हासिल की है, इसी का परिणाम है कि उन्हें 27 ग्लोबल अवॉड मिल चुके हैं।

विज्ञापन

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर क्या कहा?

पीयूष गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हाल ही में जो भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता हुआ है, उसका भारतीयों को काफी फायदा होगा। यह एक अभूतपूर्व मुक्त व्यापार समझौता है, जो न केवल वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को बढ़ावा देगा, साथ ही भारतीय उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में मजबूत कंपीटिशन देने में मदद करेगा। इस समझौते को भारत को काफी आर्थिक लाभ होगा।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ