Piyush Goyal Exclusive Interview : देश में लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। राजनीतिक दलों का विशेष फोकस तीसरे चरण पर है। केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने News 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से विशेष बातचीत की। इस दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने हमें धोखा दिया, उन्हें सीएम बनने का लालच था, इसलिए वो जाकर कांग्रेस की गोद में बैठ गए। उन्हें तो हमारे नाम पर वोट मिला था।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के प्रति जितनी वफादार है, शायद ही कोई होगा। 2014 और 2019 लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी भाजपा ने अपने सहयोगियों को कैबिनेट में जगह दी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ही कहा गया था कि देवेंद्र फडणवीस के नाम पर यह चुनाव लड़ा जा रहा है।
यह भी पढे़ं : कौन हैं यामिनी जाधव? शिंदे की सेना ने दक्षिण मुंबई से बनाया उम्मीदवार
देवेंद्र फणडवीस के नाम पर लड़ा गया था महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री समेत कई नेताओं ने बार-बार कहा था कि 2019 का विधानसभा चुनाव देवेंद्र फणडवीस के चेहरे पर लड़ा जा रहा है। भाजपा ने नहीं, बल्कि उद्धव ठाकरे ने सीएम पद की लालच में धोखा दिया। लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे ने भाजपा के नाम पर वोट लिया और फिर अलायंस तोड़कर कांग्रेस की गोद में जाकर बैठक गए।
यह भी पढे़ं : ‘वोटों का जिहाद करो…’, कौन हैं मारिया आलम खान? जिनके विवादित बयान पर भड़की बीजेपी
भ्रष्टाचारियों के साथ गठबंधन कर रहे उद्धव ठाकरे : पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने आगे कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने कहा था कि मैं पार्टी बंद कर दूंगा, लेकिन कभी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करूंगा। बाला साहेब ठाकरे को बहुत ठेस पहुंची होगी, जब उन्होंने देखा होगा कि कैसे उद्धव ठाकरे ने उनके सिद्धांतों की धज्जियां उड़ा दीं। इसलिए शिवसेना के अधिकांश विधायकों और सांसदों ने तय किया कि हमें शिवसेना को बचा कर रखना है। आज वे तृष्टिकरण की राजनीति में पड़ गए हैं और भ्रष्टाचारियों के साथ गठबंधन कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
33 mins agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 hr agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
5 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines