नई दिल्ली: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाने वाले पिंकी ईरानी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे दिल्ली की एक अदालत में विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस उसे सुकेश के राज उगलवाएगी।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक मुंबई निवासी पिंकी ईरानी आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कार्यालय में जांच में शामिल हुई। उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत को बताया गया कि पिंकी ईरानी ने ही कथित तौर पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज सहित कई बॉलीवुड हस्तियों का परिचय ठग सुकेश चंद्रशेखर से कराया था। वह वसूली की रकम के बंटवारे में भी अहम भूमिका निभाती थी।
पुलिस के अनुसार पिंकी ईरानी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 17 अगस्त को आरोप पत्र दायर किया था। ईडी के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने चंद्रशेखर से लग्जरी कार और अन्य महंगे उपहार प्राप्त किए थे।
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
51 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines