हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, इस कंपनी ने देशभर में बढ़ाए दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ईरान-अमेरिका जंग के कारण भारत में पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. देश की सबसे बड़ी निजी पेट्रोल-डीजल बिक्री करने वाली कंपनी नयारा एनर्जी ने गुरुवार को पूरे भारत में ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं. यह वृद्धि तुरंत प्रभावी हो गई है.

विज्ञापन
पाकिस्तान में कच्चे तेल का संकट गहराया है।

देश में महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक झटके वाली खबर सामने आई है. निजी क्षेत्र की दिग्गज तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. होर्मुज की खाड़ी लगभग बंद होने और दोनों देशों द्वारा ऊर्जा संबंधित स्थानों पर हमलों से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और परिचालन लागत में वृद्धि के कारण निजी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा था. इसी के चलते नायरा एनर्जी ने यह कदम उठाया है. सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने फिलहाल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

देश के महानगरों के पेट्रोल के क्या दाम?

  • हैदराबाद: 107.46 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: 105.41 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: 103.54 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 102.92 रुपये प्रति लीटर
  • नई दिल्ली: 94.77 रुपये प्रति लीटर

प्रमुख शहरों में नई डीजल कीमतें (प्रति लीटर):

  • हैदराबाद: 95.70
  • भुवनेश्वर: 92.77
  • चेन्नई: 92.39
  • नई दिल्ली: 87.67

आम आदमी पर असर

इस वृद्धि का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है. कई राज्यों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं. असम के गुवाहाटी समेत विभिन्न जगहों पर वाहन मालिक टैंक भरवाने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी की अफवाहें वायरल होने से लोग घबराकर पेट्रोल और डीजल खरीद रहे हैं.
एलपीजी सिलेंडर रिफिलिंग स्टेशनों और डिपो पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है. सरकार ने बार-बार आश्वासन दिया है कि देश में पेट्रोल-डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है, फिर भी पैनिक खरीदारी जारी है.

ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असद्दुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार संकट को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है. उन्होंने कहा, “सरकार ने पर्याप्त सामरिक पेट्रोलियम भंडार नहीं बनाए. देश में प्रमुख ईंधनों और उर्वरकों की कमी हो रही है. जनता सरकार की लापरवाही की कीमत चुका रही है. विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम और भी भारी बढ़ोतरी के साथ देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola