हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चेन्नई में RSS नेता के घर पर पेट्रोल बम फेंका, 24 घंटे में तमिलनाडु में ऐसी तीसरी घटना

विज्ञापन

नई दिल्ली: तमिलनाडु के चेन्नई के पास राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के पदाधिकारी सीतारामन के आवास तांबरम पर शनिवार को पेट्रोल बम फेंका गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आतंकी संबंधों को लेकर केंद्रीय एजेंसियों की ओर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर देशव्यापी कार्रवाई के बाद यह तीसरी ऐसी घटना है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आरएसएस के मेंबर सीतारामन ने शनिवार सुबह करीब चार बजे एक तेज आवाज सुनी। घर के बाहर निकलकर देखा तो आग लगी थी। उन्हें लगा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, लेकिन ऐसा नहीं था। सीतारामन ने बताया कि उन्होंने आग बुझाई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज में पेट्रोल बम फेंके जाने की जानकारी हुई।

अभी पढ़ें – ईरान में ‘हिजाब क्रांति’ पर पूछे गए सवाल से ओवैसी ने किया किनारा, बोले- मुझे इससे क्या लेना-देना है?

विज्ञापन

बता दें कि कोयंबटूर के कोवईपुदुर में इसी तरह की एक घटना में अज्ञात व्यक्तियों ने आरएसएस के एक पदाधिकारी के आवास पर पेट्रोल बम फेंके थे, जिसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी।

अभी पढ़ें – मायावती बोलीं-समाजवादी पार्टी राज्य में भाजपा को कड़ा विरोध देने में रही विफल

विज्ञापन

केरल के कन्नूर में एक आरएसएस कार्यालय पर भी इसी तरह से हमला किया गया था। कट्टरपंथी संगठन की ओर से बुलाए गए बंद के बीच बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका था। मामले की जांच जारी है।

इससे पहले शुक्रवार को राज्य में हिंसा की छिटपुट घटनाएं देखी गईं थी। पुलिस, राज्य परिवहन की बसों और दुकानों पर पथराव किया गया था। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी बसों के शीशे पूरी तरह से टूट गए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola