हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

[Vote Counting Live] Perambur Election Result | पेराम्बूर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: DMK (75) AIADMK (57) TVK (102); विजय ने बनाई दमदार बढ़त

Perambur Election Results 2026 Live Updates: पेराम्बूर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम आज आएंगे। थोड़ी देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान हुए थे। वहीं इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के कारण पेराम्बूर के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इस सीट से एक्टर विजय पहली चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन

Live Updates

17:47 (IST) 04 May 2026

Perambur Assembly Election Result 2026 Live: 16 राउंड की काउंटिंग हुई खत्म

पेराम्बूर विधानसभा सीट पर 16 राउंड की काउटिंग खत्म हो चुकी है. थलापति विजय ने अपनी जीत को और पुख्ता करते हुए बढ़त को 38 हजार के पार कर लिया है. ऐसे में अब उनकी जीत निश्चित ही नजर आ रही है.

16:26 (IST) 04 May 2026

Perambur Assembly Election Result 2026 Live: थलापति विजय ने बढ़ाया बढ़त का आंकड़ा

तमिलनाडु की पेराम्बूर सीट पर 12 राउंड की वोटिंग खत्म होने के बाद थलापति विजय ने 29,031 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है. डीएमके के आर. डी. शेखर उनको चुनौती देने में नाकाम नजर आ रहे हैं.

15:17 (IST) 04 May 2026

Perambur Assembly Election Result 2026 Live: थलापति विजय को मिलेगी बड़े अंतर से जीत

तमिलनाडु की पेराम्बूर सीट पर थलापति विजय का दबदबा देखने को मिल रहा है. 9 राउंड की वोटिंग होने के बाद विजय ने 23 हजार से ज्यादा की बढ़त बना ली है. ऐसे में अब उनकी जीत लगभग पक्की नजर आ रही है.

13:37 (IST) 04 May 2026

Perambur Assembly Election Result 2026 Live: थलापति विजय के पास 16 हजार की बढ़त

तमिलनाडु की पेराम्बूर सीट पर पहली बार चुनाव में उतरे थलापति विजय ने 7 राउंड की वोटिंग के बाद भी बढ़त बनाई हुई है. उनकी बढ़त अब 16 हजार से भी ज्यादा की हो चुकी है. डीएमके के आर. डी. शेखर दूसरे नंबर पर हैं.

12:12 (IST) 04 May 2026

Perambur Assembly Election Result 2026 Live: अगले मुख्यमंत्री बनेंगे थलापति विजय?

तमिलनाडु की सीट पेराम्बूर तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख और एक्टर थलापति विजय 4 राउंड की वोटिंग के बाद बढ़त बनाए हुए हैं. उनके खाते में 23 हजार से ज्यादा वोट आ चुके हैं. इसी के साथ वो इस सीट से जीत हासिल करते हुए तमिलनाडु के नए मुख्यनंत्री भी बन सकते हैं.

10:25 (IST) 04 May 2026

Perambur Assembly Election Result 2026 Live: थलापति विजय ने बनाई बढ़त

पहले राउंड की गिनती में तमिलनाडु की हॉट सीट पेराम्बूर तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख और एक्टर थलापति विजय ने 2990 वोटों से बढ़त बना ली है. डीएमके के आर. डी. शेखर 3479 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.

08:17 (IST) 04 May 2026

टीवीके के विजय 75 डाक वोटों से आगे

टीवीके के विजय को पोस्टल वोटों से 75 वोट मिले हैं. ये शुरुआती रुझान हैं और इनमें बदलाव हो सकता है. उनके सामने आरडी शेखर चुनौती पेश कर रहे हैं.

08:10 (IST) 04 May 2026

Perambur Assembly Election Result 2026 Live: वोटों की गिनती शुरू

234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है.

07:51 (IST) 04 May 2026

Perambur Assembly Election Result 2026 Live: 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

Perambur Assembly Election Result 2026 Live Updates: तमिलनाडु की हॉट सीट पेराम्बूर पर विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आज आएंगे। इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान हुए थे और आज 4 मई को मतगणना है। वहीं पेराम्बूर हॉट विधानसभा सीट इसलिए है, क्योंकि इस सीट से चुनावी मैदान में तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख और एक्टर थलापति विजय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) आरडी शेखर और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) गठबंधन से PMK (पट्टाली मक्कल कत्ची) की एम. थिलकबामा टक्कर दे रही हैं। NTK से वेट्री थमिजान भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

DMK उम्मीदवार ने जीता था 2021 का चुनाव

पेराम्बूर सीट से पिछला विधानसभा चुनाव साल 2021 में DMK ने जीता था और आरडी शेखर इस सीट से वर्तमान विधायक हैं। उन्हें साल 2021 में 105267 वोट मिले थे। उन्होंने ADMK पार्टी के धलपालन एनआर को हराया था, जिन्हें 50291 वोट मिले थे। इस सीट का गठन 1951 में हुआ था। 1951 से लेकर अब तक इस सीट पर 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 1952 में इस सीट से पहला विधानसभा चुनाव सोशलिस्ट पार्टी के एस. पक्कीरिसामी पिल्लई ने जीता था। 1957 और 1962 में इसे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। 1957 का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार ने, 1962 में कांग्रेस की डी. सुलोचना ने और 1967 में DMK ने सीट पर जीत दर्ज की थी।

एक्टर विजय ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया

1990 के दशक इस सीट पर DMK और AIADMK में टक्कर रही, लेकिन इस बार एक्टर विजय ने चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। क्योंकि विजय खुद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए पूरे देश की नजरें इस सीट पर ही टिकी हुई हैं। बता दें कि पेराम्बूर विधानसभा सीट चेन्नई जिले के नॉर्थ चेन्नई लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है। यह अर्बन और सेमी अर्बन विधानसभा क्षेत्र है। मुख्य रूप से कामकाजी लोगों का क्षेत्र है। इसका मतलब यह है कि इस क्षेत्र की एक बड़ी आबादी एक्टर विजय की फैन है। यह फैन फॉलोइंग वोटों में तब्दील होकर एक्टर विजय को जिंदगी का पहला और साल 2026 का पहला चुनाव धमाकेदार तरीके से जिता सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola