हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा-गरीबों के घर तोड़ अस्पताल बना रही बीजेपी

विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार गरीबों के घर तोड़ अस्पताल और स्कूलों में तब्दील कर रही है। मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा, ‘मैंने पहली बार ऐसी सरकार देखी है जो कहती है कि हम गरीबों के घर को स्कूल, अस्पताल और पार्कों में बदल देंगे।

पूर्व सीएम का आरोप लाखों कनाल जमीन सुरक्षा बलों के पास

पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार को पहले से बने अस्पतालों में डॉक्टर, बुनियादी ढांचे और अन्य जरूरी चीजों को पूरी करना चाहिए। महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा कि वह सुरक्षाबलों के खिलाफ नहीं है, लेकिन लाखों कनाल जमीन सुरक्षा बलों के पास है। उनसे जमीन वापस लेकर वहां स्कूल और अस्पताल बनाया जाने चाहिए।

और पढ़िए – केंद्रीय वित्त मंत्री का KCR पर पलटवार, कहा-कैसे कह सकते हैं कि 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य मजाक है?

विज्ञापन

और पढ़िए – अखिलेश यादव ने दो महिला नेताओं को सपा से बाहर निकाला, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया था विरोध

भाजपा को झूठे वादे करने की आदत

जम्मू-कश्मीर में चुनावों के बाद राज्य की बहाली के गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बारे में पूछे जाने पर, महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पूरे भाजपा को झूठे वादे करने की आदत है। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि 15 लाख रुपये और दो करोड़ नौकरियों के वादों का क्या हुआ और इन वादों का भी यही होगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

(https://bestsellerpublishing.org/)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola