Pawan Singh on PM Modi Rally in Karakat: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान जारी है। 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें राजधानी दिल्ली और जम्मू कश्मीर की आखिरी सीट अनंतनाग-राजौरी का नाम भी शामिल है। इसी कड़ी में बिहार की 8 सीटों पर भी मतदान हो रहा है। हालांकि बिहार में मतदान से ज्यादा चर्चा पीएम मोदी के दौरे की है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस फेहरिस्त में सबसे ज्यादा सुर्खियां बिहार की काराकाट सीट को लेकर है।
काराकाट में पीएम मोदी की एंट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के काराकाट में दोपहर 1:30 बजे जनसभा आयोजित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले भोजपुरी स्टार और काराकाट के निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। पवन सिंह का दावा है कि काराकाट दौरे पर पीएम मोदी उनका एक वादा पूरा करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी खुद पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।
पवन सिंह ने किया ट्वीट
पवन सिंह ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि खबर आ रही है कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी डेहरी में जनसभा करेंगे। इस दौरान वो डालमिया नगर में बंद पड़ी फैक्ट्री को भी दोबारा शुरू करने की घोषणा करने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो हमारे वचन पत्र का एक वचन चुनाव से पहले ही पूरा हो जाएगा। काराकाट लोकसभा क्षेत्र की तरक्की ही मेरी असली जीत होगी।
आचार सहिंता लागू
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के चलते चुनाव आयोग ने पूरे देश में आचार सहिंता लागू है। इसके अनुसार कोई भी पार्टी चुनाव के दौरान लोगों को लुभाने के लिए नई योजना की घोषणा नहीं कर सकती है। हालांकि पीएम मोदी के काराकाट में नए ऐलान का दावा सिर्फ पवन सिंह ने ही किया है। बीजेपी की तरफ से इसपर कोई औपचारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
लोगों ने दिए रिएक्शन
पवन सिंह के ट्वीट पर लोगों ने भी कई मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अगर पीएम मोदी ही सब करेंगे तो फिर काराकाट को आपकी क्या जरूरत है? दूसरे यूजर ने लिखा कि पार्टी से निकाले जाने के बावजूद इन डायरेक्टली सपोर्ट? ऐसे कैसे चलेगा पवन बाबू! तीसरे यूजर ने कमेंट किया, राजनीति सीख गए गुरु। किसी अन्य यूजर ने लिखा, बधाई हो आपका वचन पत्र पूरा होता दिख रहा है।
काराकाट लोकसभा चुनाव 2024
काराकाट लोकसभा सीट पर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को टिकट दिया है। इंडिया गठबंधन ने राजा राम सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया है। इसी बीच पवन सिंह की एंट्री से काराकाट के चुनावी जंग ने त्रिकोणीय रूप ले लिया है। बता दें कि इस सीट पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines