अमर देव पासवान
Pawan Singh Shatrughan Sinha Asansol Lok Sabha Seat : पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह के नाम का ऐलान किया था, लेकिन उन्होंने अब चुनाव लड़ने से मना कर दिया। अब इस पर ‘बिहारी बाबू’ और ‘शॉटगन’ के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं पवन सिंह को व्यक्तिगत तौर पर बहुत अच्छी तरह नहीं जानता। सुना है कि वह अच्छे कलाकार हैं। अगर चुनाव न लड़ने का उनका या उनकी पार्टी का निर्णय है तो यह उनका आतंरिक मामला है। सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का हक सबको है। बीजेपी की पहली लिस्ट यह बताती है कि उन्होंने कई सीटें विपक्ष की झोली में डाल दी हैं।
पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव न लड़ने के फैसले पर सभी हैरान
इससे पहले, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने नाम की घोषणा होने के 24 घंटे के अंदर ही ‘एक्स’ पर एक मैसेज शेयर कर आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर सबको चौंका दिया। पवन सिंह अपने नाम की घोषणा मोबाइल पर लाइव प्रसारण द्वारा देख बहुत खुश हुआ थे। वे अपने घर के मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति के सामने जाकर मत्था टेंका और हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद दिया। पवन के समर्थकों में भी खुशी की लहर थी। उन्होंने जय श्री राम के नारे भी लगाए। ऐसे में किसी को समझ नहीं आ रहा कि रातों रात आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।
‘आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा’
पवन सिंह ने अपने मैसेज में लिखा कि वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करते हैं कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया और उनको आसनसोल से उम्मीदवार बनाया। हालांकि, उन्होने अपने मैसेज में यह नहीं लिखा कि वह किस वजह से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। मौजूदा समय में शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के टिकट पर आसनसोल से सांसद हैं।
‘विपक्ष की झोली भरने का काम करेगी बीजेपी की पहली लिस्ट’
इसी बीच, शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर बिहारी बाबू की बात की जाए तो असल में एक ही बिहारी बाबू है। वह बिहारी बाबू खुद शत्रुघ्न सिन्हा हैं, जो बंगाली बाबू भी हैं और सही मायने में जाना जाए तो वह हिंदुस्तानी बाबू भी हैं। सिन्हा ने भाजपा के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की है, वह विपक्ष की झोली भरने का काम करेगी।
यह भी पढ़ें: कमलजीत सहरावत को बीजेपी ने यूं ही नहीं बनाया उम्मीदवार, ये हैं बड़ी वजहें
‘लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है’
पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव लड़ने के सवाल पर ‘बिहारी बाबू’ ने कहा कि लोकतंत्र में सबको चुनाव में खड़े होने का अधिकार है। वहीं, उनसे जब यह पूछा गया कि पवन सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है तो उन्होंने कहा कि यह उनका और उनकी पार्टी का इंटरनल मामला है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि टीएमसी पहले से भी ज्यादा और ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: हारी बाजी जीतने मैदान में उतरे निरहुआ-स्मृति ईरानी, इन सेलेब्स पर BJP ने फिर लगाया दांव
संबंधित खबरें
'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
12 mins ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
20 mins ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
1 hr agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
1 hr agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पायलट स्मित मच्छार से PM मोदी ने की बात, को-पायलट के हमले में हुए थे घायल
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
4 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
12 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines