Karnataka Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बढ़त लेने के बीच पार्टी नेता पवन खेड़ा ने ‘बजरंग बली’ को लेकर राजनीति करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, “भगवान हनुमान के भक्तों ने पीएम मोदी को करारा जवाब दिया है।”
कर्नाटक के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस द्वारा चरमपंथी संगठनों पर नकेल कसने का वादा करने के बाद भारी विवाद हुआ था। पार्टी ने प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पीएफआई और वीएचपी की युवा शाखा बजरंग दल का एक ही तरह से जिक्र किया, जिससे भाजपा की नाराजगी बढ़ गई।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
कांग्रेस पार्टी के चुनावी एजेंडे की प्रतिक्रिया में कर्नाटक में एक चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के वादे के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘जय बजरंग बली’ (हनुमान की जय) का जाप करने वालों को बंद करने के पार्टी के कथित प्रयास की निंदा की थी। पीएम मोदी ने अपनी एक चुनावी सभा में यहां तक कहा कि बजरंग दल के खिलाफ कोई भी कार्रवाई “बजरंग बली” के अपमान के बराबर होगी।
पवन खेड़ा बोले- चुनाव परिणाम बीजेपी के लिए एक संदेश
खेड़ा ने कहा कि हाल ही में हुए चुनाव ने भाजपा के लिए एक संदेश दिया कि पार्टी को उन मुद्दों पर टिके रहना चाहिए जो लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े हों। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि हार से सबक लेने के बाद उन्हें अपनी पार्टी के प्रचंड जीत की ओर बढ़ने पर गर्व है।
रूझानों में दिखाया गया है कि कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही है। बता दें कि 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 है।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
1 hr agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
2 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
4 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
4 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
5 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
6 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines