NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने झारखंड में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देवघर से 5 शातिरों को दबोचा गया है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर लगातार बवाल देखने को मिल रहा है। कांग्रेस मामला सामने आने के बाद से ही बीजेपी पर हमलावर है। पांचों आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता है। माना जा रहा है कि इन लोगों का पेपर लीक मामले में बड़ा हाथ है। वहीं, सूत्रों से पता लगा है कि हजारीबाग के एक सेंटर से भी पेपर लीक किया गया था। पटना में एक जली हुई प्रश्न पत्र की बुकलेट से सुराग मिले हैं।
आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं। नीट पेपर लीक मामले में जो आरोपी सिकंदर यादवेंद्र दबोचा गया था, उससे भी चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने पेपर खरीद के लिए 32 लाख रुपये आरोपी नीतीश कुमार और अमित आनंद को दिए थे। इसके बाद उसने आगे पेपर 40 लाख रुपये में बेचा था। उसने दानापुर पटना के आयुष कुमार, समस्तीपुर के अनुराग यादव, रांची के अभिषेक कुमार और गया के शिवनंदन कुमार को पेपर बेचा था। आरोपी ने यह भी कबूल किया है कि नीट परीक्षा से एक रात पहले पटना के रामकृष्णा नगर में 4 मई को इन सभी अभ्यर्थियों को रातभर पेपर रटवाया गया था।
20 साल में कई पेपर लीक करवा चुका संजीव
पुलिस को अभी आरोपी संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश है। आरोपी का बेटा शिव कुमार पहले ही जेल में बंद है। उसके ऊपर बीपीएससी का पेपर लीक करने का आरोप है। नीट पेपर लीक मामले में अब तक बिहार से ही 13 लोगों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। पुलिस को यकीन है कि संजीव का हाथ नीट पेपर लीक मामले में है। क्योंकि मामला सामने आने के बाद से ही आरोपी फरार है। इससे पहले भी वह पेपर लीक मामलों में जेल जा चुका है। 20 साल में उसके ऊपर कई प्रतियोगी परीक्षाओं को लीक करने का आरोप लग चुका है।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
1 hr ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
2 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
3 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
4 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
7 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
15 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
16 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines