पटना समेत 40 एयरपोर्टों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, चप्पे-चप्पे पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Bomb Threat Received by Email : देश के 40 एयरपोर्टों को उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। साथ ही सघन तलाशी अभियान भी चल रहा है।

Patna Airport Bomb Threat

Patna Airport Bomb Threat

Patna Airport Bomb Threat : देश में एक बार फिर धमकी भरा मेल आया है। इस बार पटना एयरपोर्ट समेत 40 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही एयरपोर्टों पर हड़कंप मच गया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं और सघन छानबानी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिए मंगलवार को एयरपोर्टों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस पर सुरक्षा बलों को एक्टिव कर दिया गया और जवानों ने चप्पे-चप्पे की जांच शुरू कर दी। इस ईमेल में देश के 40 एयरपोर्टों को निशाना बनाने की बात कही गई है। हालांकि, अभीतक कहीं से कुछ भी नहीं मिला है।

गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट पर बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। राजस्थान के जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला। एजेंसियों की ओर से एयरपोर्ट पर छानबीन की जा रही है।

पटना एयरपोर्ट को मिला ईमेल

इसे लेकर पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर का कहना है कि पटना एयरपोर्ट को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाशी ली जा रही है। साथ ही एयरपोर्ट के आसपास वाले इलाकों में भी सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

ईमेल की जांच पड़ताल कर रहीं एजेंसियां

जांच एजेंसियां अब यह पता चला लगा रही हैं कि धमकी में कोई सच्चाई या किसी ने शरारत की है। एयरपोर्ट पर जांच पड़ताल से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली एनसीआर के स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कहीं से कुछ भी नहीं मिला था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ