Supreme Court News: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने अपने 14 उत्पादों की बिक्री को रोकने का फैसला किया है। यही नहीं, कंपनी ने अपने 5606 फ्रेंचाइजी स्टोर्स को आदेश दिया है कि इन उत्पादों को वापस लिया जाए। वहीं, सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जो विज्ञापन इन उत्पादों के संदर्भ में दिए गए थे, उनको भी वापस लिया जाएगा। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दी। न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ को कंपनी ने बताया कि 14 उत्पादों की बिक्री रोक दी है।
आईएमए की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई
मंगलवार को शीर्ष न्यायालय में बताया गया कि 14 उत्पादों का विनिर्माण लाइसेंस अप्रैल में उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने निलंबित कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट में IMA (भारतीय चिकित्सा संघ) ने याचिका दायर की थी। जिस पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की अगली हियरिंग 30 अप्रैल को होगी। कंपनी ने कोर्ट में जानकारी दी की 5606 फ्रेंचाइजी स्टोर्स को भी उत्पाद वापस लेने के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वहीं, पीठ ने पूरी बात सुनने के बाद पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को आदेश जारी किए हैं कि वह दो सप्ताह के भीतर इसको लेकर हलफनामा दायर करे।
कोर्ट ने कहा कि यह भी जानकारी दे कि क्या विज्ञापनों को हटाने के लिए सोशल मीडिया पर मध्यस्थों से की गई अपील स्वीकार कर ली गई है? क्या सभी 14 उत्पादों के विज्ञापनों को हटा दिया गया है? इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड लाइसेंसिंग प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई थी। प्राधिकरण ने कहा था कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आईएमए की ओर से याचिका दायर कर आरोप लगाया गया है कि पतंजलि ने कोविड वैक्सिनेशन अभियान और आधुनिक चिकित्सा पद्धति को बदनाम करने का काम किया है।
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
40 mins ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
49 mins ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
1 hr ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
2 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
6 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक मार्च शुरू, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines