पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए गुड न्यूज, फिर शुरू हुई सेवा; कैंसल अपाइंटमेंट ऐसे कराएं रिशेडयूल

Passport Seva Portal Restored: 28 अगस्त को पासपोर्ट सेवा रोक दी गई थी। पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने ट्वीट करते हुए बताया था कि 28 अगस्त से 2 सितंबर तक पासपोर्ट सेवा बंद रहेगी। वहीं अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। मगर इसके साथ सरकार ने एक चेतावनी भी जारी की है।

passport seva portal

passport seva portal

विज्ञापन

Passport Seva Portal Restored: पासपोर्ट बनवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है। पिछले 5 दिनों से पासपोर्ट सेवा पोर्टल बंद था, जिसे अब फिर से शुरू कर दिया गया है। पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। इसके अनुसार कुछ तकनीकि कारणों से पासपोर्ट सेवा स्थगति कर दी गई थी, जिसे अब फिर से चालू कर दिया गया है।

पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने दी जानकारी

पासपोर्ट सेवा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट का तकनीकि काम कल यानी 2 सितंबर को पूरा हो गया है। ऐसे में आज सुबह से पासपोर्ट सेवा पोर्टल को फिर से लोगों के लिए खोल दिया गया है। सरकार ने इसकी एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि टेक्नीकल मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद पासपोर्ट सेवा पोर्टल और GPSP को सभी नागरिकों और अधिकारियों के लिए फिर से चालू कर दिया गया है। 30 अगस्त को जिन लोगों की अपॉइंटमेंट्स कैंसिल हुईं थीं, उन्हें दोबारा से रिशेड्यूल किया जाएगा।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने किया सतर्क

विदेश मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए फेक वेबसाइट से सावधान रहने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि कई फेक वेबसाइट पासपोर्ट बनवाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रही हैं। ऐसे में पासपोर्ट की अपॉइंटमेंट लेने से पहले वेबसाइट की वास्तविकता का निरीक्षण जरूर कर लें। www.indiapassport.org, www.online-passportindia.com, www.passportindiaportal.in, www.passport-india.in, www.passport-seva.in, and www.applypassport.org जैसी सभी वेबसाइट फेक हैं।

विज्ञापन

पासपोर्ट के लिए कहां करें अप्लाई?

अगर आप नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप अपने फोन पर पासपोर्ट सेवा मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। mPassport Seva mobile app एन्ड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करके आप ऑनलाइन माध्यम से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा पासपोर्ट से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए भी आप इस मोबइल ऐप की मदद ले सकते हैं। साथ ही कैंसल अपॉइंटमेंट्स को भी आप इस पर रिशेड्यूल करवा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ