Passport Service Suspend 5 Days: नया पासपोर्ट बनवाने के लिए अभी 5 दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 5 दिन तक देश में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक इसकी सर्विस नहीं दी जाएगी। अगर आप पहले ही अप्लाई कर चुके हैं और आपको 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की कोई डेट मिली है तो वह भी कैंसिल करके आगे बढ़ा दी जाएगी। इससे आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पासपोर्ट पोर्टल की सर्विस रहेगी बंद
29 अगस्त से 2 सितंबर की सुबह तक पूरे देश में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल काम नहीं करेगा। इसकी जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि तकनीकी रखरखाव के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल 2000 बजे (29.8.2024) से 6 बजे (2.9.2024) तक अनुपलब्ध रहेगा। इस अवधि के दौरान नागरिकों और सभी एमईए/आरपीओ/बीओआई/आईएसपी/डीओपी/पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा। 30 अगस्त 2024 के लिए पहले से बुक की गई नियुक्तियों को उपयुक्त रूप से पुनर्निर्धारित किया जाएगा और आवेदकों को सूचित किया जाएगा।’
ये भी पढ़ें… इस देश ने पेश किया Porn Passport! क्यों पड़ी जरूरत और किस तरह करता है काम?
इसका मतलब यह है कि इस दौरान कोई भी काम नहीं किया जा सकेगा। जो पहले से इन तारीखों में अपॉइंटमेंट मिली होगी, उस तारीख को भी आगे बढ़ा दिया जाएगा। इस सर्विस के बंद होने का असर पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ-साथ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और विदेश मंत्रालय में दिखेगा।
कितने प्रकार के होते हैं पासपोर्ट?
भारत में तीन तरह के पासपोर्ट चलते हैं, जिसमें ब्लू कवर पासपोर्ट, मरून कवर पासपोर्ट और ग्रे कवर पासपोर्ट शामिल हैं। इन पासपोर्ट को पदों के हिसाब से दिया जाता है। ब्लू कवर पासपोर्ट की बात करें तो यह किसी भी भारतीय नागरिक को दिए जा सकते हैं। वहीं, मरून कवर पासपोर्ट जिसे राजनयिक पासपोर्ट भी कहा जाता है। यह भारत सरकार द्वारा प्राधिकृत राजनयिक/ सरकारी पद प्राप्त लोगों के लिए होता है। इसके अलावा तीसरा और आखिरी होता है ग्रे कवर पासपोर्ट। इसको विदेश में सरकारी सेवकों या आधिकारिक असाइनमेंट पर सरकार द्वारा भेजे गए किसी शख्स को दिया जाता है।
संबंधित खबरें
'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
25 mins agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
1 hr agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
1 hr agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
3 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
3 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
6 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines