Vande Mataram Discussion LIVE Updates: जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी की स्पीच पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी की स्पीच पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू पर तुष्टिकरण के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन क्या प्रधानमंत्री इन सवालों का जवाब देंगे?
1. वह कौन-से भारतीय नेता थे जिन्होंने 1940 के दशक की शुरुआत में बंगाल में उस व्यक्ति के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी, जिसने मार्च 1940 में लाहौर में पाकिस्तान प्रस्ताव पेश किया था?
2. वह कौन-से भारतीय नेता थे जिन्होंने जून 2005 में कराची में जिन्ना की खुलकर तारीफ की थी?
3. वह कौन-से भारतीय नेता थे जिन्होंने अपनी 2009 में प्रकाशित पुस्तक में जिन्ना की प्रशंसा की थी?
पहले सवाल का जवाब श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दूसरे का लाल कृष्ण आडवाणी और तीसरे का जसवंत सिंह है.