Live Updates
राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। उच्च सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी दलों के सदस्यों की ओर से नियम 267 के तहत दिए गए स्थगन प्रस्ताव के नोटिस का मुद्दा उठाया गया। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने संविधान पर चर्चा के साथ ही सदन में इस सत्र के दौरान हुए कामकाज का ब्यौरा रखा और कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
JPC में राज्यसभा के यह 12 सदस्य होंगे
वन नेशन वन इलेक्शन से जुड़े बिल को लेकर बनी JPC में राज्यसभा से यह 12 सदस्य होंगे।
घनश्याम तिवारी, भुवनेश्वर कलिता, डॉक्टर के लक्ष्मण, कविता पाटीदार, संजय कुमार झा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, सकेत गोखले, पी विल्सन, संजय सिंह, विजय साई रेड्डी, मानस रंजन
बिल के गठित जेपीसी के सदस्यों की घोषणा
ब्रेक के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन के बैठते ही सेक्रेटरी जनरल ने लोकसभा का मैसेज पढ़ा। सेक्रेटरी जनरल ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर गठित जेपीसी के लिए 27 सदस्यों के नाम की जानकारी दी और बताया कि इसमें 12 सदस्य राज्यसभा के भी होंगे।
राज्यसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। यह प्रस्ताव राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ दिया गया था, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। साथ ही उपसभापति ने नेता सदन और नेता विपक्ष को अपने चैंबर में बुलाया है।
सांसद संजय सिंह का सस्पेंशन नोटिस
आप सांसद संजय सिंह ने डॉ. बीआर अंबेडकर के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर चर्चा के लिए राज्यसभा में बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया।
लोकसभा सदन अनिश्वितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा सदन की कार्यवाही ठीक सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन कांग्रेस और भाजपा ने बैन के बावजूद गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसद गेट पर प्रदर्शन करना सही नहीं है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर प्रचारित करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के 5 मिनट के भीतर ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई।
क्राइम ब्रांच करेगी दोनों केसों की जांच
संसद में धक्का मुक्की मामले की जांच और दोनों मामलों (भाजपा की शिकायत और कांग्रेस की शिकायत) की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी। भाजपा की शिकायत पर पहले ही लोकसभा के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। कांग्रेस की शिकायत पर कार्रवाई होनी बाकी है।
राहुल गांधी को निलंबित करने की मांग
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को संसद से निलंबित करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिठ्ठी लिखी है।
अखिलेश यादव का अयान
सपा सांसद अखिलेश यादव का कहना है कि संसद सत्र भले ही आज खत्म हो रहा हो, लेकिन मुद्दे खत्म नहीं होते। बाबा साहब अंबेडकर का अपमान और उनके प्रति भाजपा का रवैया खराब है। विपक्ष की मांग है कि उन्हें अपनी गलती माननी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। बाबा साहब का संविधान रास्ता दिखाता है। भाजपा समय-समय पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास करती है।
लोकसभा नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी की रणनीति को समझना होगा। वे पहले असंवैधानिक काम करते हैं, अन्याय करते हैं। जब आप उन लोगों के साथ खड़े होते हैं जिन्होंने अन्याय का सामना किया है तो वे झूठे मामले लगाते हैं। यह पहली बार नहीं हो रहा है, यह बीजेपी की रणनीति है।
सांसद जया बच्चन का बयान
संसद में सांसदों की झड़प पर सपा सांसद जया बच्चन का कहना है कि यह एक मानव निर्मित, निर्मित घटना थी। वे लोगों को सीढ़ियों से ऊपर जाने से रोक रहे थे। मैं इसकी गवाह हूं। वे लोगों को रोक रहे थे। आप सीढ़ियों को कैसे ढक सकते हैं? वे धक्का-मुक्की कर रहे थे।
डिंपल यादव ने टकराव पर दिया बयान
सपा सांसद डिंपल यादव का कहना है कि हम चाहते हैं कि भाजपा सांसद माफी मांगें क्योंकि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, जो देश के हर नागरिक के आदर्श हैं। कल के संसद विवाद पर कांग्रेस की शिकायत पर वह कहती हैं कि भाजपा सिर्फ एक पक्ष के साथ आगे बढ़ती है। वह भारत के संविधान, लोकतंत्र और उसके लोगों के साथ कभी आगे नहीं बढ़ती है। मुझे लगता है कि भाजपा को कल के टकराव के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि केवल भाजपा सरकार और भाजपा सांसद इसके लिए जिम्मेदार हैं।
जयराम रमेश का भाजपा पर भटकाने का आरोप
राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश का कहना है कि गृह मंत्री जो कहेंगे, दिल्ली पुलिस वही करेगी। मकर द्वार के सामने जो कुछ भी हुआ, वह पूरी तरह से योजनाबद्ध था। गृह मंत्री ने बीआर अंबेडकर का अपमान किया और हम सभी ने माफी की मांग की। उन्होंने मुद्दे को भटकाने के लिए यह सब योजना बनाई गई। उन्हें (गृह मंत्री) माफी मांगनी चाहिए थी। यह एफआईआर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं थी, यह अंबेडकर के खिलाफ है।
विजय चौक पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली में विजय चौक पर आज कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा राज्यसभा में डॉ. बीआर अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर इंडिया अलायंस के सांसदों के विरोध में शामिल हुईं। वे उनसे माफी और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। लोकसभा नेता और भाई राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा देश देख रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर कई मामले लगाए हैं। वे नई एफआईआर लाते हैं और झूठ बोलते हैं। यह उनकी हताशा के स्तर को दर्शाता है।
कांग्रेस सांसद का कार्य स्थगन प्रस्ताव
आज कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने 'भारतीय संविधान के निर्माता का अपमान' मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी और इस्तीफे की मांग की।
लोकसभा अध्यक्ष ने लगाई प्रदर्शन पर रोक
भाजपा-कांग्रेस में हुए हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि किसी भी दल के सांसद को संसद भवन के किसी गेट पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाए। संसद भवन के मकर द्वार पर भाजपा-कांग्रेस के बीच हुई अफरा तफरी और हंगामे के बाद यह निर्देश जारी किए गए हैं। संसद की मर्यादा बनाए रखने और सुचारू रूप से कामकाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने ये बयान दिया था
राज्यसभा सदन में संविधान पर चर्चा करते हुए अपनी स्पीच में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर बयान दिया था। उन्होंने 17 दिसंबर को राज्यसभा में कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर...। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।
कांग्रेस ने गृहमंत्री के इस बयान को अंबेडकर का अपमान बताया है और अमित शाह को कैबिनेट से बर्खास्त किए जाने की मांग की है। विपक्षी दलों के सांसदों ने इस बयान के विरोध में संसद के बाहर विरोध मार्च निकाला। गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। दोनों ने मार्च निकाला और विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान धक्का मुक्की होने से एक और बवाल हो गया।
राहुल गांधी पर धक्का देने के आरोप
गृहमंत्री अमित शाह की भीमराव अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही थी। भाजपा सांसद और नेता भी लामबंद हो गए। विरोध जाते हुए दोनों गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिसमें ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी और फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए। दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
दोनों सांसदों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। विरोध जताते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत BNS की 7 धाराओं में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने धारा-109 (हत्या की कोशिश) हटाकर बाकी 6 धाराओं 125, 115, 117, 131, 351, 3(5) में FIR दर्ज कर ली है।
Parliament Winter Session Last Day Updates: संसद का शीतकालीन सत्र आज खत्म हो गया। वहीं आज फिर संसद के दोनों सदनों में फिर हंगामा हुआ। संसद के बाहर भी भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। इसकी वजह एक नहीं 2-2 मुद्दे रहे। एक कांग्रेस और भाजपा नेताओं-सांसदों में धक्का-मुक्की है और दूसरा भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी रही। हंगामे के बीच दोपहर साढ़े 12 बजे तक दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गए।
संबंधित खबरें
एयर इंडिया ने सऊदी के 3 एयरपोर्ट्स के लिए फ्लाइट सर्विस 17 अक्टूबर तक रोकी
10 mins ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
47 mins ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
51 mins agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
1 hr ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
3 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
4 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
6 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines