प्रियंका गांधी ने संसद के बाहर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाया है। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वो गलत है।
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद के बाहर इंडिया गठबंधन पर बात की है। अभिषेक बनर्जी का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जिसने न सिर्फ बीजेपी बल्कि कांग्रेस को भी हराया है। ममता बनर्जी लगातार 3 बार मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। वो केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं। इसलिए इंडिया गठबंधन को इस पर बात करनी चाहिए।
---विज्ञापन---
संसद में प्रियंका गांधी ने आज दो बड़े मुद्दे उठाए हैं। पहला विजय दिवस और दूसरा बांग्लादेश। प्रियंका गांधी की स्पीच पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी बड़ा बयान दिया है। मनोज तिवारी ने कहा कि स्पीकर का बड़प्पन देखिए। आज प्रियंका ने कोई नहीं सवाल नहीं किया फिर भी उन्हें बोलने का पूरा मौका मिला।
जातीय आरक्षण पर बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी आरक्षण की विरोधी है इसलिए वो जातीय जनगणना का भी विरोध करते हैं। मोदी जी को देश के स्वाधिनता आंदोलन की अधिक जानकारी नहीं है।
---विज्ञापन---
संसद में सत्तापक्ष पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के 70 सालों के काम का ब्यौरा पेश किया है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संसद में बांग्लादेश पर चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। केंद्र सरकार को इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।
---विज्ञापन---
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संविधान पर बहस का आगाज आज की तारीख के साथ किया। आज यानी 16 दिसंबर 1971 को ही बांग्लादेश पाकिस्तान से आजाद हुआ था। खड़गे ने कहा कि आज ही के दिन इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट कर बांग्लादेश को आजाद करवाया था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश उनसे माफी मांगे। जयराम रमेश ने वित्त मंत्री पर गलत आरोप लगाए हैं। GST बिल को कांग्रेस पार्टी ने भी इसे अपना समर्थन दिया था, लेकिन अब उन्हीं के नेता इसे गब्बर सिंह टैक्स कहकर बुलाते हैं।
---विज्ञापन---
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी संसद में Animal Man conflict का मुद्दा उठाया है। प्रियंका का कहना है कि उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड में Animal Man conflict की वजह से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन लोगों को मुआवजा मिलना चाहिए।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक नेताओं ने उन काले दिनों को याद करने के लिए अपने बच्चों का नाम भी MISA कानून पर रख दिया। अब वही नेता कांग्रेस के साथ गठबंधन कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगातार अपने निजी फायदों के लिए संविधान में संशोधन किया है। इन संशोधनों से लोकतंत्र को मजबूती नहीं मिली, लेकिन ये जरूर सत्ता में बने रहे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संविधान पर बहस की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 1951 में हुए पहले संविधान संशोधन का जिक्र किया।
---विज्ञापन---