Parliament Session Update: राज्यसभा में हंगामे के बीच 2 विधेयक पारित, दोनों का पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर विधानसभा से कनेक्शन

Parliament Winter Session 2023 Update: आज राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके बीच 2 अहम विधेयक भी पारित हुए। इसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

Rajya Sabha Session

Rajya Sabha Session

Parliament Winter Session 2023 Latest Update: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज हंगामे के चलते कई बार स्थगित हुई। विपक्षी दलों ने संसद की सुरक्षा में चूक और सांसदों के निलंबन के मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। इस बीच राज्यसभा में 2 बिल भी पास हुए। एक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक 2023 और दूसरा केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक है। दोनों विधेयक पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर की विधानसभाओं में कानून बनाने की प्रक्रियाओं में जन प्रतिनिधियों के रूप में महिलाओं के अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व और भागीदारी को सुनिश्चित बनाने का प्रयास करते हैं। MoS नित्यानंद राय ने दोनों बिल पेश किए थे, जिन पर खुलकर चर्चा भी हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

लोकसभा स्पीकर के तेवर भी हुए तल्ख

वहीं आज विपक्ष के हंगामे के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी तल्ख हो गए। उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। मामले की तेजी से जांच की जा रही है। पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। तब तत्कालीन स्पीकर ने मामले का संज्ञान लिया था और अब हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। विपक्षी दल के सदस्य इस मांग पर अड़े हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर बयान दें। विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैंने इस विषय पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था। संसद की सुरक्षा व्यवस्था कैसे मजबूत की जा सकती है, इसके लिए सुझाव दिए गए थे। सुझावों पर अमल किया जाएगा। जांच के लिए कमेटी बनाई है। सुरक्षा से संबंधित उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है, लेकिन संसद की गरिमा का ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ