Parliament Winter Session 2023: संसद का शीतकालीन सत्र इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है। 13 दिसंबर को संसद हमले की 22वीं बरसी पर दो युवक सांसद पास के जरिये लोकसभा की विजिटर्स गैलरी तक पहुंचे। उनमें से एक लोकसभा में कूदा और कनस्तर से पीला धुआं छोड़ दिया। इसके बाद अफरातफरी मच गई। इस घटना से पहले संसद का सत्र बिना हंगामे के चल रहा था। लेकिन घटना के बाद संसद की शांति पूरी तरह भंग हो गई। अब तक सुरक्षा चूक मामले में हंगामे को लेकर 141 सांसद निलंबित हो चुके हैं। इसमें लोकसभा में तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी को छोड़कर सभी सांसद निलंबित हो चुके हैं। वहीं राज्यसभा में 48 सांसद अब तक सस्पेंड हो चुके हैं।
इसको लेकर विपक्ष के सभी सांसद संसद के मकर गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आइये जानते हैं सांसदों के निलंबन को लेकर किसकी क्या प्रतिक्रिया रही।
बिना चर्चा के कानून पास कराना चाहती है सरकार
कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि शीतकालीन सत्र के शेष समय में सरकार ने संसद को पूरी तरह से अवैध कर दिया है। ताकि बिना किसी चर्चा के कठोर कानूनों को पारित कराया जा सके।
लोकसभा में अपने समेत 49 सांसदों के निलंबर पर बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि यह अजीब बात है अध्यक्ष कहते हैं कि हमने संसदीय मर्यादा का उल्लंघन किया है इसलिए हमें सस्पेंड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछना कैसे अमर्यादित हो सकता है। जब संसद में एक सांसद को गालियां दी गईं तब मर्यादा का उल्लंघन का नहीं हुआ लेकिन सवाल पूछने से मर्यादा का उल्लंघन हो गया।
विपक्ष मुक्त सदन चाहती है सरकार- थरूर
सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि सरकार विपक्ष मुक्त लोकसभा चाहती हैं। वे राज्यसभा में भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। सरकार बिना किसी चर्चा के विधेयकों को पारित कराना चाहती हैं। आज मैं अपने सहयोगियों के साथ इस विरोध में शामिल हो रहा हूं।
शीतकालीन सत्र में सांसदों के निलंबन को लेकर लोकसभा सांसद डिपंल यादव ने कहा कि सरकार की विफलता के कारण ही संसद की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हुई है। अब सरकार विपक्ष के सांसदों को सस्पेंड कर रही है। ताकि उनकी चूक देश के सामने नहीं आ सके।
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines