नई दिल्ली: देश में सिंगल सिगरेट बेचने पर रोक लगाई जाए। एयरपोर्ट के स्मोकिंग जोन बंद किए जाएं। संसद की स्थायी समिति ने हाल ही में यह सिफारिशें भेजी हैं। दरअसल, समिति ने देश में तंबाकू उत्पादों और अल्कोहल के सेवन को लगाम कसने के लिए हाल ही में कुछ सिफारिशें संसद में पेश की हैं, जिनमें यह शामिल हैं।
समिति की रिपोर्ट में तर्क दिया गया है कि जीएसटी लागू करने के बाद भी तंबाकू उत्पादों के टैक्स में कुछ खास वृद्धि नहीं हुई है। समिति की रिपोर्ट में इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के हवाले से कहा है कि अल्कोहल और तंबाकू का सेवन करने से कैंसर की आशंका बढ़ती है। ऐसे में इन्हें नियंत्रित करना जरूरी है।
इस काम के लिए खर्च हो तंबाकू से मिलने वाला टैक्स
आगे समिति की सिफारिशों में यह भी कहा गया है कि गुटखा, सुगंधित तंबाकू और माउथ फ्रेशनर पर भी रोक लगे। इतना ही नहीं तंबाकू उत्पादों से मिलने वाले टैक्स का इस्तेमाल कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए किया जाए। बता दें भारत में पान मसाले का कारोबार करीब 42 हजार करोड़ रुपये का है। अनुमान है कि साल 2027 में यह 53 हजार करोड़ रुपये के पार हो जाएगा।
16 फीसदी महिलाएं करती हैं तंबाकू का सेवन
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 27 करोड़ से ज्यादा लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। देश में हर दिन तंबाकू की वजह से 3,500 लोगों की जान चली जाती है। वहीं, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार, शहरी इलाकों में 29% और ग्रामीण इलाकों में 43% पुरुष तंबाकू चबाते हैं। वहीं, गांवों में रहने वालीं 11% और शहरों में रहने वालीं 5% महिलाएं तंबाकू खाती हैं।
संबंधित खबरें
कोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
6 mins agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
54 mins ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
1 hr agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
1 hr agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
2 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
3 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
3 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
3 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines