लग सकता है सिंगल सिगरेट बेचने पर बैन, संसद की स्थायी समिति ने सदन में रखा प्रस्ताव 

सिंगल सिगरेट बचने पर रोक की मांग

सिंगल सिगरेट बचने पर रोक की मांग

नई दिल्ली: देश में सिंगल सिगरेट बेचने पर रोक लगाई जाए। एयरपोर्ट के स्मोकिंग जोन बंद किए जाएं। संसद की स्थायी समिति ने हाल ही में यह सिफारिशें भेजी हैं। दरअसल, समिति ने देश में तंबाकू उत्पादों और अल्कोहल के सेवन को लगाम कसने के लिए हाल ही में कुछ सिफारिशें संसद में पेश की हैं, जिनमें यह शामिल हैं।

विज्ञापन

समिति की रिपोर्ट में तर्क दिया गया है कि जीएसटी लागू करने के बाद भी तंबाकू उत्पादों के टैक्स में कुछ खास वृद्धि नहीं हुई है। समिति की रिपोर्ट में इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के हवाले से कहा है कि अल्कोहल और तंबाकू का सेवन करने से कैंसर की आशंका बढ़ती है। ऐसे में इन्हें नियंत्रित करना जरूरी है।

विज्ञापन

इस काम के लिए खर्च हो तंबाकू से मिलने वाला टैक्स

आगे समिति की सिफारिशों में यह भी कहा गया है कि गुटखा, सुगंधित तंबाकू और माउथ फ्रेशनर पर भी रोक लगे। इतना ही नहीं तंबाकू उत्पादों से मिलने वाले टैक्स का इस्तेमाल कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए किया जाए। बता दें भारत में पान मसाले का कारोबार करीब 42 हजार करोड़ रुपये का है। अनुमान है कि साल 2027 में यह 53 हजार करोड़ रुपये के पार हो जाएगा।

16 फीसदी महिलाएं करती हैं तंबाकू का सेवन

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 27 करोड़ से ज्यादा लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। देश में हर दिन तंबाकू की वजह से 3,500 लोगों की जान चली जाती है। वहीं, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार, शहरी इलाकों में 29% और ग्रामीण इलाकों में 43% पुरुष तंबाकू चबाते हैं। वहीं, गांवों में रहने वालीं 11% और शहरों में रहने वालीं 5% महिलाएं तंबाकू खाती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ