Nari Shakti Vandan Adhiniyam : संसद के विशेष सत्र (Parliament Special Session ) का आज चौथा दिन है। आज संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में आज महिला अरक्षण बिल (Women Reservation Bill) यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पेश किया जाएगा।
इससे पहले बुधवार को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास हुआ। संसद की निचली सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को दो तिहाई बहुमत से मंजूरी मिली। इस बिल के पक्ष में 454 वोट जबकि विरोध में मात्र 2 वोट पड़े। AIMIM के दो सांसदों ने बिल के विरोध में वोट डाला ।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर वोटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में मौजूद रहे। लोकसभा से महिला आरक्षण बिल पर मुहर को प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक बताया। इससे पहले महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में लोकसभा के करीब 60 सांसदों ने लिया भाग लिया।
उम्मीद है राज्यसभा से भी नारी शक्ति वंदन विधेयक संशोधन पास हो जाएगा। हालांकि मोदी सरकार के पास इसके लिए पर्याप्त बहुमत नहीं है। 239 सदस्यीय राज्यसभा में एनडीए गठबंधन के पास फिलहाल 112 का संख्याबल है जो बहुमत के आकंड़े से कम है, लेकिन बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस समेत कई अन्य तटस्थ दलों का भी सरकार को समर्थन मिल सकता है। इसके साथ ही सरकार के सामने चुनौती ये है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक संविधान संशोधन विधेयक है, ऐसे में इसे पास करने के लिए दो तिहाई यानी 158 सांसदों का समर्थन की जरूरत होगी।
राज्यसभा से पास होने के बाद इस बिल को राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा बिल। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल एक कानून बन जाएगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
37 mins agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
2 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
2 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
9 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
10 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines