Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज पहला दिन है। प्रोटेम स्पीकर की शपथ के बाद 10 बजकर 30 मिनट पर सदन की कार्रवाई शुरू हुई। सबसे पहले सांसदों की शपथ का कार्यक्रम शुरू हुआ। पीएम मोदी ने सदन के नेता के तौर पर सबसे पहले शपथ लेने पहुंचे। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री एक-एक शपथ लेने पहुंचे। जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ के लिए पहुंचे तो विपक्ष ने नीट, नीट, नीट और शेम शेम शेम बोलते हुए नारेबाजी की। सभी विपक्षी सांसदों ने उनका जमकर विरोध किया।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका जमकर विरोध किया। बता दें कि शिक्षा मंत्री ने उड़िया में शपथ ली। नीट पेपर लीक 2024 को लेकर विपक्ष इन दिनों बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साध रहा हैं। हालांकि सरकार ने डैमेज कंट्रोल के लिए एंटी पेपर लीक कानून को नोटिफाई कर दिया है। इस बीच मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई की दो टीमें पटना और गोधरा पहुंच चुकी है। कुल मिलाकर नीट पेपर लीक मामले में किरकिरी कराने वाले एनटीए की भी सरकार समीक्षा कर रही है।
संविधान की काॅपी लेकर पहुंचे विपक्षी सांसद
इससे पहले विपक्ष के सभी सांसदों ने हाथों में संविधान की काॅपी लेकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार पहले दिन से ही अहंकार में डूबी हुई है। ऐसे में हमें पहले दिन से ही संविधान की रक्षा करनी है। बता दें कि सासंदों के शपथ के बाद लोकसभा स्पीकर का चुनाव होना है। इसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। फिर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेगी। बजट पर सदन में चर्चा के बाद आखिरी दिन पीएम मोदी दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे। 3 जुलाई को यह पहला सत्र खत्म हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः ‘हाथ में संविधान…चेहरे पर मुस्कान’, संसद में INDIA के 234 सांसदों की एक साथ एंट्री, देखें Video
प्रोटेम स्पीकर को लेकर हुआ विवाद
बता दें कि प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर भी विवाद हो चुका है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से सत्र शुरू होने से पहले कहा कि यह सरकार अभी भी अहंकार में डूबी हुई है। प्रोटेम स्पीकर के तौर पर अगर सरकार किसी विपक्षी सांसद को नियुक्त करती है तो परंपरा का पालन होता। उन्होंने आगे कहा कि भर्तुहरि महताब 7वीं बार के सांसद हैं। जबकि के. सुरेश लगातार 8वीं बार सांसद बने हैं।
ये भी पढ़ेंः संसद सत्र का हुआ आगाज, 10 पॉइंट्स में समझें क्या-कुछ हो सकता है खास?
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
5 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
6 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
7 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
9 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
19 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
22 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
23 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines