हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

विजिटर पास पर आए थे, जाने कौन हैं लोकसभा में पीला स्प्रे छोड़ने वाले 2 अनजान शख्स

विज्ञापन

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी चुक हो गई। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान 2 अनजान शख्स जिसमें एक महिला भी है दर्शक दीर्घा से नीचे कूदे और कनस्तर से पीले रंग की गैस छोड़ दी। इसके बाद दोनों को सांसदों ने पकड़ लिया फिर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे।

बता दें कि यह घटना तब हुई हैं जब आज संसद पर हमले की 22वीं बरसी है। जानकारी के अनुसार दोनों ने सदन में काले कानून नहीं चलेंगे के नारे लगाए। इसके बाद सुरक्षा में लगे अधिकारी जब दोनों को पकड़कर बाहर ले गए तब वहां पर भी युवक ने अपने पास मौजूद कनस्तर से पीली गैस छोड़ी। जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक का नाम अमोल शिंदे है जो कि महाराष्ट्र के लातुर का रहने वाला है। वहीं महिला का नाम नीलम है जो कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली है। अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों किस सांसद के विजिटर पास से लोकसभा में घुसे थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2 और शख्स थे जो सदन के बाहर मौजूद थे। उन्होंने भी नारे लगाते हुए कनस्तर से पीली गैस छोड़ी। इसके बाद बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस और आइबी की टीम मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। कार्यवाही शुरू होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि जो घटना शून्यकाल में घटित हुई थी उस घटना की लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जहां तक दोनों की बात है वे दोनों साधारण युवा थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Sponsored Links by Taboola